Param Sundari: सिद्धार्थ के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई 'परम सुंदरी'
Box Office Collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो गए हैं। 29 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन अब फिल्म का पूरी तरह से डिब्बा बंद होता नजर आ रहा है। क्योंकि फिल्म की कमाई जबदस्त तरीके से गिरती जा रही है। फिल्म का 6 दिनों में कुल कलेक्शन 37 करोड़ रुपये ही पहुंचा है। पहले संडे की कमाई देखने के बाद मेकर्स कोर यकीन था कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन ऐसा दूर-दर तक होता नजर नहीं आ रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने छठवें दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके पहले 5वें दिन 4.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये, रविवार के दिन उछाल मारते हुए 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये और पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिसके साथ अब इसका कुल दो दिन का कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये हो गया है।
रविवार के दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। लेकिन वीकडेज में कमाई के आंकड़ें में लगातार गिरावट आनी शुरू हो गई। ऐसे में मेकर्स खुद परेशान हैं कि ऐसा क्या हुआ, जिससे फिल्म की कमाई में उछाल ही नहीं आ रहा है। हालांकि इस हफ्ते जो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, उनका कोई खास बज नहीं है। ऐसे में इस फिल्म को फायदा मिल सकता है। हालांकि ये देखने वाली ही बात होगी।
क्या है परम सुंदरी की कहानी
कहानी शुरु होती हैं परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो दिल्ली में रहने वाल एक स्मार्ट और टेक-सैवी बिज़नेस मैन है। वह एक डेटिंग ऐप बनाता है जो आपको अपना सोल-मेट तलाश कर के देने का काम करता है। परम को प्यार पर यकीन नहीं है, उसे प्यार में मुनाफा नजर आता हैं। लेकिन उसके पिता (संजय कपूर), उसकी लव लाइफ से परेशान होकर उसे एक चैलेंज देते हैं। इसी ऐप का इस्तेमाल कर के एक महीने में अपना सच्चा प्यार ढूंढो तभी वो इस ऐप में पैसा लगाएंगे। और तब परम की मुलाकात होती है सुंदरी (जान्हवी कपूर) से, एक सीधी-सादी को केरला से हैं। वो परम की दुनिया से एक बहुत अलग दुनिया में रहती है, उसे प्यार, संस्कार, परिवार, और खुद पर पूरा यकीन हैं। फिर शुरू होती है, परम और सुंदरी के प्यार, तकरार और एक दूसरे को समझने की जद्दोजहद। यही परम-सुंदरी की कहानी हैं, लेकिन आखिर में क्या होता है। उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications