BO Collection Day 1: नहीं मिट रहा बॉक्स ऑफिस का सूखा, 'ग्राउंड जीरो' और 'फुले' हुई फुस्स!, जानिए आंकड़े
Box Office Collection: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुईं। प्रतीक गांधी की फुले और इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो। इन दिनों फिल्मों को रिलीज हुए एक दिन हो गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों का बज नहीं था। हालांकि ग्राउंड जीरो के मेकर्स ने फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर कश्मीर में किया था। फिर भी वो बज नहीं बन पाया था।
अब बारी है फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानने की। अगर दोनों फिल्मों की बात करें तो ये बायोपकि ही हैं। एक ज्योतिबा फुले-सावित्री फुले की, तो दूसरी एनएन दुबे की। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं फिल्म का कलेक्शन।

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन महज 1 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 8.63% ही रही है। फिल्म को सबसे ज्यादा नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं, फुले ने ओपनिंग डे पर 0.21 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि दोनों फिल्मों को जिस तरह के रिव्यू मिले हैं, उससे ऐसा लगता है कि वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। फिर भी इन फिल्मों का कोई बज नहीं है। इन दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन का जिम्मेदार फिल्म का मार्केटिंग और पीआर है। क्योंकि वे फिल्म के बारे में आम दर्शकों बताने में नाकामयाब रहे हैं। देखना ये है कि फिल्मों का कलेक्शन ऊपर उठता है या नहीं।
इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म केसरी चैप्टर 2 से है। इस फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल रही है। लेकिन दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है। केसरी 2 ने 8वें दिन 4.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 50.25 करोड़ रुपए पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications