Border 2 Twist Revealed: 'बॉर्डर 2' का क्लाईमैक्स हुआ Leak, आखिरी सीन देखकर नहीं रुकेंगे आंसू, मचा तहलका
Border 2 Twist Revealed: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 2026 की धुआंधार फिल्मों में से एक साबित हो रही है। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, वैसे ही ये सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस, दोनों जगह छा गई।
वॉर ड्रामा मूवी 'बॉर्डर 2' ने मचाई धूम
देशभक्ति से भरपूर इस वॉर ड्रामा मूवी ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच फिल्म का क्लाइमैक्स ट्विस्ट दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

'बॉर्डर 2' का इमोशनल क्लाइमैक्स
फिल्म 'बॉर्डर 2' के आखिरी हिस्से में दिखाया गया एक सीन दर्शकों की आंखें नम कर रहा है। फिल्म की कहानी के अनुसार सनी देओल का किरदार कर्नल फतेह सिंह कलेर अपने जवान बेटे अंगद को खो देता है। बेटे की शहादत के बाद टूटे हुए कर्नल फतेह सिंह गुरुद्वारे जाते हैं।
गुरुद्वारे का वो सीन जिसने सबको रुला दिया
जब सनी देओल माथा टेकते हैं और फिर ऊपर देखते हैं तो उन्हें उन चेहरों का एहसास होता है जिन्हें वह हमेशा के लिए खो चुके हैं। यही सीन फिल्म का सबसे भावनात्मक और असरदार मोमेंट बन जाता है।
अक्षय खन्ना-सुनील शेट्टी की सरप्राइज एंट्री ने जीता दिल
फिल्म में एक खास सरप्राइज भी छिपा है। अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी को इस सीन में देखकर फैंस भावुक हो गए। दोनों ही कलाकार फिल्म 'बॉर्डर' वाले लुक में नजर आते हैं।
AI तकनीक से रचा गया खास पल
अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी AI टेक्नोलॉजी के जरिए दिखाई गई है। गुरुद्वारे वाले सीन में वह सनी देओल की ओर मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, इस सीन में कुछ अन्य कलाकारों को भी इसी अंदाज में दिखाया गया है जिससे 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' की यादें ताजा हो जाती हैं।
'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट और कहानी
-फिल्म 'बॉर्डर 2' की कहानी की बात करें तो मूवी में सनी देओल के किरदार कर्नल फतेह सिंह कलेर की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। वहीं फिल्म में वरुण धवन को कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ को फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह और अहान शेट्टी को महेंद्र एस. रावत के किरदार में देखा गया है।
-फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये ऑफिसर आर्मी, एयर फोर्स और नेवी के बेहतरीन जवानों को ट्रेन करते हैं। कहानी की पृष्ठभूमि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसे आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ पेश किया गया है।
Border 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन रचा इतिहास
-देशभक्ति और मजबूत कंटेंट का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने 'धुरंधर' और 'छावा' जैसी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।
-'बॉर्डर 2' न सिर्फ एक वॉर फिल्म है बल्कि जज्बात बलिदान और देशभक्ति का ऐसा संगम है, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा। अब सबकी निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications