'बॉर्डर 2' को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स का तगड़ा प्लान, स्क्रीन स्पेस से लेकर शोज तक सबका हिसाब समझ लीजिए
Border 2 Runtime Revealed: 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट वॉर ड्रामा 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने आज भी यादों में संजो रखा है। ऐसे में इसके दूसरे भाग को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह और उम्मीदें देखने को मिल रही हैं।

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे लोकप्रिय कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह स्टारकास्ट फिल्म को अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों से जोड़ने का काम कर रही है। सनी देओल अपने दमदार देशभक्ति अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं वरुण और दिलजीत युवा दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता रखते हैं।
#Xclusiv...#Border2 screen count...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 22, 2026
⭐️ #India: 4,800 screens
Approx 17,000 shows per day https://t.co/i8FkNskexW
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, 'बॉर्डर 2' को देशभर में बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म भारत में करीब 4800 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होगी और रोजाना लगभग 17,000 शोज चलाए जाएंगे। इतनी बड़ी रिलीज रणनीति से यह साफ है कि निर्माता बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को शानदार शुरुआत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का रनटाइम 199.07 मिनट बताया गया है, यानी लगभग 3 घंटे 19 मिनट। यह अवधि इसे पहली 'बॉर्डर' फिल्म से भी लंबा बनाती है, जिसका रनटाइम करीब 2 घंटे 56 मिनट था। लंबे समय के बावजूद, मेकर्स का दावा है कि कहानी की पकड़ इतनी मजबूत है कि दर्शक अंत तक जुड़े रहेंगे।
फिल्म में मुख्य कलाकारों के अलावा सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और अन्या सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके किरदार कहानी को भावनात्मक गहराई देने का काम करेंगे। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी इस बार मूल 'बॉर्डर' के निर्देशक जेपी दत्ता ने संभाली है। वे अपनी बेटी निधि दत्ता के साथ-साथ भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी दोपहर तक पहले दिन के लिए 2,15,777 टिकट बिक चुके थे, जिससे करीब 6.86 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ। ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications