Border 2 OTT Release: 'बॉर्डर 2' ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? सनी देओल की फिल्म की ये है डिटेल

Border 2 OTT Release: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' आज यानी 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साल 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' के इस सीक्वल को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिखा फिल्म का जबरदस्त जोश
जैसे ही फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हुए, सिनेमाघरों का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो गया। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर एक्स हैंडल पर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। फिल्म के गाने पहले ही दर्शकों के बीच जोश भर चुके थे, जिससे उम्मीदें काफी ऊंची थीं।

Border 2 OTT

'बॉर्डर 2' OTT पर कहां होगी रिलीज?

-बड़े पर्दे पर देशभक्ति और युद्ध की गूंज के बीच अब फैंस की निगाहें इसके OTT रिलीज पर टिकी हैं। थिएटर्स में रिलीज के साथ ही 'बॉर्डर 2' की डिजिटल स्ट्रीमिंग डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix (नेटफ्लिक्स) पर स्ट्रीम की जाएगी।

-हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ एक दिन ही हुआ है, इसलिए फिलहाल तारीख को लेकर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी।

बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर टिकी नजरें

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म की थिएट्रिकल परफॉर्मेंस और सिनेमाघरों में इसका रन टाइम को देखते हुए 'बॉर्डर 2' के मार्च या अप्रैल 2026 तक ओटीटी पर आने की संभावना जताई जा रही है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखती है तो डिजिटल रिलीज में थोड़ा और वक्त लग सकता है।

'बॉर्डर 2' की कहानी क्या है?

-'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। जहां पहली फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया गया था। वहीं ये नई फिल्म बसंतर की लड़ाई की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आती है।

-बसंतर की ये लड़ाई 1971 के युद्ध के दौरान भारत के पश्चिमी मोर्चे पर लड़ी गई सबसे अहम लड़ाइयों में से एक थी। भारतीय सेना ने इस कठिन युद्ध में जीत हासिल कर पंजाब और जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की थी।

-साल 1997 में रिलीज हुई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल कहानी के लिहाज से पूरी तरह नया होगा। हालांकि फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जज्बे की भावना पहले से भी ज्यादा दमदार रूप में देखने को मिलेगी।

-फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा, मोना सिंह अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है,जिन्होंने इससे पहले भी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+