Border 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही सनी देओल की फिल्म, कमाए इतने करोड़
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही जबरदस्त असर दिखाया है। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने न सिर्फ पहले दिन दमदार ओपनिंग ली, बल्कि दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बनाए रखते हुए शानदार कमाई दर्ज की है। लगातार दो दिनों तक दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

पिछले कुछ सालों में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल आए हैं, लेकिन सभी दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। ऐसे में 1997 की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। 'बॉर्डर 2' ने शुरुआती प्रदर्शन से यह संकेत दे दिया है कि यह फिल्म न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा कर रही है, बल्कि नई पीढ़ी के दर्शकों को भी सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले दिन करीब ₹30 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हुआ और इसने ₹35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह, महज दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग ₹65 करोड़ तक पहुंच गया है, जो इसे साल की सबसे मजबूत ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है।
देशभर में फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल चल रहे हैं। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रविवार और इसके बाद आने वाली 26 जनवरी की राष्ट्रीय छुट्टी से फिल्म को बड़ा फायदा मिल सकता है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में और उछाल आने की पूरी संभावना है।
फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने दमदार देशभक्त अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वरुण धवन की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है, वहीं दिलजीत और अहान ने भी अपने किरदारों में गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह जैसे कलाकारों ने भी फिल्म को मजबूती दी है।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद अब 'बॉर्डर 2' तेज़ी से ₹100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications