Border 2 BO Collection Day 7: वर्किंग डेज में धीमी हुई 'बॉर्डर 2' की रफ्तार, जानें 7 दिनों में की कितनी कमाई
Border 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म गत 23 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज के 7 दिन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रफ्तार थोड़ी सुस्त
हालांकि वीकेंड और छुट्टियों में शानदार कमाई करने के बाद वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर हुई है लेकिन इसके बावजूद 'बॉर्डर 2' ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

Border 2 Day 7 Collection: सातवें दिन कितनी रही कमाई?
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की देशभक्ति,इमोशनल सीन्स और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि गणतंत्र दिवस की छुट्टी खत्म होने के बाद वर्किंग डेज शुरू होते ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
'बॉर्डर 2' का अब तक का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड
पहला दिन: 30 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग
दूसरा दिन: 21.67 फीसदी उछाल के साथ 36.5 करोड़ रुपए
तीसरा दिन: 49.32 फीसदी की बढ़त के साथ 54.5 करोड़ रुपए
चौथा दिन: 59 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड सिंगल-डे कलेक्शन
पांचवां दिन: 66.10 फीसदी की गिरावट के बावजूद 20 करोड़ की मजबूत कमाई
छठे दिन: 13 करोड़ रुपये का कारोबार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन यानी 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को 11.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
Border 2 Hit or Flop: क्या हिट का टैग मिलेगा?
अगर फिल्म के बजट की बात करें तो 'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 275 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म अब अपनी लागत निकालने से करीब 50 करोड़ रुपये दूर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म बजट पार कर सकती है लेकिन हिट का टैग पाने के लिए इसे 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत का 120 से 140 फीसदी तक बिजनेस करना जरूरी है।
क्या है 'बॉर्डर 2' की दमदार कहानी?
'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म को टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। ये फिल्म गत 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध और उसी संघर्ष के बैकग्राउंड पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications