महाकुंभ पहुंचे Boney Kapoor, फिल्म निर्माता ने लगाई संगम में डुबकी, भीड़ देखकर बोले-'ऐसा नजारा...'
Boney Kapoor: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में इस बार कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भाग लिया और स्नान किया। हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा था। ANI से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, "मैं यहां कई बार आया हूं, लेकिन एक बार मैं अपने दादा की राख यहां लाया था। इसके बाद मैं प्रयागराज एक इवेंट के लिए आया था, लेकिन इस बार जैसा दृश्य मैंने कभी नहीं देखा।"

बोनी कपूर ने आगे महाकुंभ में हुई भीड़ को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, "यहां का पूरा माहौल... हमारे भारत में इतनी बड़ी जनसंख्या है, मुझे अब लगता है कि हमारे देश में 140 करोड़, 150 करोड़ लोग हैं।" बता दें कि, बोनी कपूर से पहले कई बड़े सितारे महाकुंभ जा चुके हैं।
सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल भी महाकुंभ गए थे। उन्हें त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करते हुए देखा गया। सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम में पूरी यात्रा की तस्वीरें शेयर की और इसे 'बड़ी यादें' बताया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "छोटी-छोटी बातें, बड़ी यादें।" फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारे हार्ट इमोजी ड्रॉप किए।
वहीं हेमा मालिनी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, मिलिंद सोमन, कुमार विश्वास, सुरेश रैना, द ग्रेट खली, रेमो डिसूजा और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी जैसे कई मशहूर चेहरे कुंभ में दर्शन करने आए थे।
अब जैसे-जैसे महाकुंभ मेला 2025 का समापन नजदीक आ रहा है, प्रयागराज शहर में भक्तों का तांता लगने लगा है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ कुंभ का आखिरी स्नान होगा। अधिकारियों को बढ़ते हुए भक्तों की संख्या के कारण सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि सभी स्थानों पर सही व्यवस्था बनी रहे।












Click it and Unblock the Notifications