Boney Kapoor ने सरेआम किया जाह्नवी के BF शिखर को इग्नोर, पोज देने से किया इंकार, वायरल हो रहा वीडियो
Boney Kapoor Shikhar Pahariya: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी मीडिया से बात करते हैं तो अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर से दिल जीत लेते हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।
दरअसल, बीते सोमवार को फिल्ममेकर बोनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ बेटी जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद थे। खैर ये पहली बार नहीं है जब शिखर अपने होने वाले ससुर के साथ स्पॉट हुए हों। इस दौरान बोनी कपूर ने पैपराजी को खूब पोज दिए लेकिन जब शिखर को कहा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

बोनी कपूर से जब शिखर पहाड़िया के सात पोज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने साथ खड़े होने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि, साथ में नहीं, उसका डालना ही मत।' अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यहां तक कि साफ देखा जा रहा है कि बोनी कपूर से बिना मिले शिखर पहाड़िया अपनी अलग गाड़ी में वहां से निकल गए।
खैर अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बता दें कि, शिखर पहाड़िया अक्सर कपूर परिवार के हर इवेंट में साथ नजर आते हैं। यहां तक कि हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में वह जा्हनवी कपूर के साथ नजर आए थे।
आपको बता दें कि, बीते कुछ समय से शिखर और जाह्नवी के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन कॉफी विद करण 8 में खुद जाह्नवी ने इस बात का खुलासा किया था कि वह शिखर को प्यार से शिखु बुलाती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि शिखर उनके परिवार के काफी करीब है।












Click it and Unblock the Notifications