पहली बार श्रीदेवी से दूसरी शादी करने पर बोले बोनी कपूर, अर्जुन ने तोड़ दिए थे संबंध, डायरेक्टर को है अफसोस?

Boney Kapoor And Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं। इन दिनों डायरेक्टर पनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' के प्रमोशन में जुटे हैं। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी दोनों शादी से जुड़े कई किस्से साझा किए।

बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी भी कपल के साथ एक ही छत में रहती थीं और देखते ही देखते उनको बोनी कपूर से प्यार हुआ और दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। अब हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में बोनी ने कहा कि, 'मैं अपनी पहली पत्नी के लिए बहुत ज्यादा ईमानदार था।'

boney kapoor

बोनी कपूर ने कहा कि, 'मोना को मेरे और श्रीदेवी के प्यार के बारे में सबकुछ पता था। क्योंकि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। उनसे शादी करने के लिए मैंने कई सारी मुश्किलों का सामना किया यहां तक कि अपनी हदों पर जाकर उनके साथ शादी भी की। उस वक्त पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था।'

बोनी कपूर ने आगे बताया कि श्रीदेवी से शादी करने के बाद उनके बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने डायरेक्टर से काफी समय तक बातचीत ही नहीं की। बोनी ने कहा, अर्जुन मुझसे बात भी नहीं करते थे। लेकिन मुझे लगा कि उनका गुस्सा जायज है क्योंकि जो मैंने उनकी मां के साथ किया उसके बाद उनका ये रिएक्शन नॉर्मल था।

बता दें कि, श्रीदेवी से बोनी कपूर की शादी साल 1996 में हुई थी। जिसके बाद उनके अर्जुन कपूर से रिश्ते बिगड़ गए थे। एक्टर ने अपने ही पिता से दूरी बना ली थी जिसके लिए बोनी कपूर खुद को दोषी मानते हैं। हालांकि श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर के रिश्ते वापस सुधर गए थे। यहां तक कि एक्टर ने बोनी कपूर और अपनी दोनों सौतेली बहनों का साथ भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+