बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा बंटवारा ? जानिए किसके हिस्से में आ सकते हैं सोने के आभूषण
Bollywood Who gets Bappi Lahiri's gold,Will it be divided among the children?
मुंबई, 16 फरवरी। मशहूर सिंगर और संगीताकर बप्पी लहरी के निधन की खबर सुनकर हर किसी की आंख नम हो गईं। संगीत के अलावा एक चीज थी जिसके लिए बप्पी लहरी प्रसिद्ध थे, वो था सोने के प्रति उनका प्यार था। सोने के लिए बप्पी दा का प्यार तब शुरू हुआ जब उनकी मां ने उन्हें बताया कि यह उनके लिए भाग्यशाली होगा। उन्होंने यह भी दावा किया था जब से उन्होंने सोने की चेन और अंगूठियां पहनना शुरू किया है, उनका संगीत भी उनके द्वारा सजाए गए सोने की तरह चमक उठा था। बप्पी लहरी के जाने के बाद उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनकी पास जो अथाह सोने के आभूषण थे, उसका क्या उनके बच्चों में बंटवारा होगा या फिर क्या होगा ?

सोने के गहने बप्पी लहरी का सिग्नेचर लुक था
दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी के करीबी मित्र ने खुलासा किया कि बप्पी दा अपने सोने के गहनों को लेकर बहुत संजीदा थे। वो अपने सभी गहने को अपने पास बॉक्स सुरक्षित रखते थे। अपने सोने के गहने की देखभाल और सुरक्षा को लेकर हमेशा सजग रहते थे। बप्पी दा ने खुद ये महसूस किया कि यह उनका सिग्नेचर लुक बन गया था जिसका वो काफी आनंद उठाते थे।

बप्पी लहरी को भाता था इनका स्टाइल
बप्पी दा पश्चिम के हिप-हॉप और आर एंड बी संगीत से काफी प्रभावित थे और उन्हें पता था कि रैपर्स ब्लिंग और डायमंड्स से खासा प्यार करते हैं। वह खुद को उन हॉलीवुड संगीत संगीतकारों और डॉ ड्रे और अन्य हिप-हॉप कलाकारों जैसे प्रसिद्ध निर्माताओं के समान ही मानते थे, जिन्होंने चमकदार हीरे की जंजीरें पहनी थीं जिन्हें वे 'आइस' कहते थे।"

गाने या एल्बम की सफलता के बाद खरीदते थे गोल्ड
बप्पी दा जिनके लिए सोना जो उनका सिग्नेचर लुक बन गया था उसकी देखभाल के लिए उन्होंने स्पेशल स्टॉफ भी रखा था। उन्होंने अपने हर गहने की एक लिस्ट अपने पास रखी थी। कथित तौर पर, किसी गाने या एल्बम की सफलता के बाद, बप्पी दा रॉयल्टी की कमाई से सोने के टुकड़े खरीदते थे । सोने के साथ उनका संबंध पूराआध्यात्मिक था।

जब कोई उनके गहनों के साथ लेना चाहता था फोटो
बप्पी दा अपने दोस्तों और मेहमानों अगर उनकी चेन अंगूठी या अन्य किसी गहने के साथ फोटो लेना चाहते थे और पूछते थे कि क्या फोटो ले सकता हूं अपनी जंजीर के साथ', और बप्पी दा, अपने अनोखे अंदाज में, विनम्रता से अस्वीकार कर देते थे। वह किसी को भी अपने गहने छूने तक नहीं देते थे।

बप्पी लहरी के सोने के आभूषणों का क्या होगा?
बप्पी लहरी के करीबी दोस्त ने बताया कि बप्पी दा ने वर्षों से जंजीरें, पेंडेंट, अंगूठियां, कंगन, गणेश की मूर्तियां, हीरे से जड़े आकर्षक कंगन, यहां तक कि सोने के फ्रेम और सोने के कफ़लिंक जमा किए हैं। इन सभी आभूषणों का बंटवारा नहीं होगा ये सभी यादगार के तौर पर एक टांसपेरेंट बॉक्स में अलमारी में संरक्षित किए गए हैं जो बक्से परिवार की विरासत का हिस्सा हैं। करीबी दोस्त ने कहा कि उनका परिवार अचानक निधन होने से बहुत दुखी है लेकिन बप्पी दा जो हर दिन सोने की चेन और अंगूठियां पहनते थे उसे अपने पास बॉक्स में रखते थे उन्हें संरक्षित किया जाएगा।

क्या कभी होगा बंटवारा
1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट सॉन्ग देने वाले बप्पी दा के एक दोस्त ने मीडिया में खुलासा किया कि उनके दोनों बच्चे बप्पा और रेमा पिता के सभी गहने संभाल कर रखेंगे और उसका कभी भी बंटवारा नहीं करेंगे।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications