मोदी सरकार पर राहुल गांधी के 'वार' से इंप्रेस हुआ बॉलीवुड, इस एक्ट्रेस ने बताया 'ऐतिहासिक भाषण'
नई दिल्ली, 03 फरवरी। संसद में बजट सत्र चल रहा है, इस दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरने का काम किया। बीते बुधवार लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बोलने का मौका दिया गया। अपने भाषण में राहुल ने उन बातों का जिक्र किया जिससे बीजेपी और केंद्र सरकार में बैखलाहट फैल गई। राहुल के स्पीच की सोशल मीडिया समेत कई प्लेटफार्म पर तारीफ हो रही है। अक्सर आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड ने भी पहली बार राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधे।

राहुल गांधी के भाषण से बॉलीवुड इंप्रेस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बेरोजगारी, चीन-पाकिस्तान, पेगासस, गरीबी और महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरा। उनका भाषण सुनकर लोग प्रभावित हुए और कल से ही हर तरफ राहुल गांधी की चर्चा हो रही है। बॉलीवुड से भी कई जिग्गज कलाकारों ने राहुल गांधी के भाषण की तारीफ की। एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने तो इसे राहुल का एतिहासिक भाषण बता दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
Today, in the Lok Sabha, @RahulGandhi came of age as a leader. In this historical speech, the nation could see & hear his passion. They could listen to the facts he presented..& his genuine fears. He displayed the hallmarks of a true nationalist & leader.
— Simi Garewal (@Simi_Garewal) February 2, 2022
सिमी ग्रेवाल ने क्या कहा?
राहुल गांधी का भाषण सुनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकीं। सिमी ग्रेवाल ने बुधवार को किए अपने एक ट्वीट में लिखा, 'आज, लोकसभा में राहुल गांधी एक वरिष्ठ नेता के रूप में नजर आए, इस ऐतिहासिक भाषण में देश उनके जज्बे को देख और सुन सकता था। उनके द्वारा पेश किए गए फैक्ट्स और उनके वास्तविक भय को भी को सुना जा सकता था, उन्होंने एक सच्चे राष्ट्रवादी और नेता की पहचान को पेश किया है।'
Assured. Dignified. On point! 🙌 https://t.co/piLhQLkCeP
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) February 2, 2022
पूजा भट्ट ने शेयर किया भाषण
सिमी ग्रेवाल के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट भी राहुल गांधी के भाषण से काफी प्रभावित हुईं। पूजा भट्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा पोस्ट किए गए राहुल गांधी के वीडियो को रिट्वीट करते हुए उनके भाषण की तारीफ की। पूजा और सिमी के इस ट्वीट पर उनके फैंस और ट्रोलर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने पूजा को लिखा, पूरा भाषण शेयर करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने (राहुल गांधी) अच्छे मुद्दों को उठाया।'
यह भी पढ़ें: 'आप अनुमति नहीं दे सकते, ये मेरा अधिकार है...', स्पीकर ओम बिरला ने संसद में राहुल गांधी को सिखाया अनुशासन
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
मां सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, क्यों ट्रोल हो रहे बेटे राहुल गांधी? -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications