'बाप हमेशा बाप ही होता है', बॉलीवुड vs साउथ के मुद्दे पर सुनील शेट्टी का महेश बाबू को जवाब
'बाप हमेशा बाप ही होता है', बॉलीवुड vs साउथ के मुद्दे पर सुनील शेट्टी का महेश बाबू को जवाब
नई दिल्ली, 12 मई: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में दिए अपने एक बयान 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर पाएगा' से नए विवाद को जन्म दे दिया हैं। जिसके बाद बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी तगड़ी बहस शुरू हो गई है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रही है। तो वहीं, अब इस विवाद में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने बॉलीवुड वर्सेज साउथ इंडस्ट्री पर छिड़े विवाद पर रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया की वजह से है बॉलीवुड vs साउथ का विवाद: सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने आजतक को दिए अपने एक इंटरव्यू ने कहा कि वह खुद साउथ से आते हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि मुंबई है। इसलिए मैं मुंबईकर कहलाता हूं। बताचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच चल रहा ये विवाद सोशल मीडिया की वजह से हो रहा है। यहीं से इसे क्रिएट किया गया है। अभिनेता ने कहा कि हम भारतीय हैं और फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाए तो वहां भाषा बीच में आती ही नहीं है। वहां पर कंटेंट जरूरी है।

ऑडियन्स को भूल चुके हैं हम: सुनील शेट्टी
बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कुछ भी कहो, बाप, बाप होता है। लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात यह है कि हम शायद कहीं न कहीं ऑडियन्स (दर्शक) को भूल चुके हैं। हमें कंटेंट पर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि दर्शक खुद तय कर रहे हैं कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी है और कौन सी नहीं देखनी। कहा कि हम उन तक चीजों को ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे हैं।

बाब, हमेशा बाप ही होता है: सुनील शेट्टी
इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें कॉन्टेंट पर काम करना चाहिए। बॉलीवुड हमेशा बॉलीवुड ही रहेगा और इंडिया को पहचानेंगे तो बॉलीवुड के हीरोज को तो पहचान ही लेंगे न। सिनेमा में हमेशा उनसे लोग यही कहते हैं कि सिनेमा हो या ओटीटी, बाप हमेशा बाप ही रहेगा और फैमिली मेंबर्स, फैमिली मेंबर्स ही रहेंगे। हालांकि, एक अच्छा कंटेंट होने पर दर्शक हमेशा सीटी बजाते हैं। इसी वजह से हमें सिर्फ कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।

क्या कहा था महेश बाबू ने? जिस पर हो रहा है विवाद
फिल्म 'मेजर' के ट्रेलर लॉचिंग पर महेश बाबू से बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने ने कहा था कि 'वो तेलुगू फिल्में करके खुश और संतुष्ट हैं। उन्हें लगता है कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है इसलिए वो हिंदी फिल्में नहीं करते हैं।' जिस पर बवाल मच गया और लोग उनको ट्रोल करने लगे।

महेश बाबू ने दी सफाई
महेश बाबू के दिए बयान पर बवाल मचने के बाद उनकी सफाई भी सामने आ गई है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, महेश बाबू की टीम की ओर से सफाई दी गई कि 'महेश बाबू सिनेमा से प्यार और सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। उन्हें किसी भी भाषा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वो तेलुगू फिल्मों से ही काफी खुश हैं और उन्हें अच्छा लगता है कि लोग उनकी फिल्मों और दक्षिण भारतीय सिनेमा को खासा पसंद कर रहे हैं। वो जो कुछ भी जीवन में चाहते थे, वो सब उन्हें साउथ फिल्मों से मिला है इसलिए वो और किसी भी भाषा में काम करने की सोच ही नहीं रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications