83 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी हेलेन, अभिनय देव की ड्रामा सीरीज में आएंगी नजर

मुंबई, मई 10। बॉलीवुड में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री हेलेन लंबे समय के बाद एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, हेलेन एक ड्रामा सीरीज 'ब्राउन' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। यह सीरीज अभिनय देव के निर्देशन में बनेगी। आपको बता दें कि अभिनय देव ने 'डेली बेली' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

हेलेन के साथ करिश्मा कपूर भी होंगी सीरीज में

हेलेन के साथ करिश्मा कपूर भी होंगी सीरीज में

आपको बता दें कि 83 साल की हेलेन को आखिरी बार बॉलीवुड में मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में देखा गया था। उसके बाद से ही वो बड़े पर्दे से दूर हैं। आपको बता दें कि हेलेन जिस ड्रामा सीरीज 'ब्राउन द फर्स्ट केस' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं, वो सीरीज अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। हेलेन के साथ इस सीरीज में करिश्मा कपूर और सूर्या शर्मा लीड रोल में होंगे। हालांकि अभी इस सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कुछ नहीं की गई है।

हेलेन ने सीरीज को लेकर क्या कुछ कहा

हेलेन ने सीरीज को लेकर क्या कुछ कहा

इस ड्रामा सीरीज को लेकर हेलेन का कहना है कि जब उनसे इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे पहले संपर्क किया गया तो मेरे लिए ये समझना बेहद आसान था कि मेरे इस किरदार को लेकर टीम कितनी क्लीयर है। यह न केवल एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, बल्कि मैंने भी भूमिका के साथ पहचान बनाई और फिर जब से मैंने अभिनय के काम के बारे में अच्छी बातें सुनी हैं, तो यह मेरे लिए और भी आसान हो गया।

जानिए हेलेन के बारे में

जानिए हेलेन के बारे में

आपको बता दें कि बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस हेलेन की इंडस्ट्री में पहचान एक डांसर के रूप में भी है। फिल्म शोले के 'महबूबा महबूबा' गाने में उन्हें सबसे पहला ब्रेक थ्रू मिला था। उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी। इसके अलावा हेलेन ने अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी नजर आई थीं। हेलेन अभी तक इंडस्ट्री में 700 के करीब फिल्में कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: साउथ से लेकर नॉर्थ तक लड़कियों के क्रश रहे महेश बाबू ने की है इस मिस इंडिया से शादी, पढ़ें Love Story

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+