'पता ही नहीं चलता...' अमिताभ बच्चन का पोस्ट हुआ वायरल, सोशल मीडिया को लेकर ऐसा क्यों बोले बिग-बी?
Amitabh Bachchan post: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे ट्विटर पर भी कुछ ना कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी अकसर वे कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। देर रात तक भी सुपरस्टार एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
एक्टर ने कहा कि हममें से ज्यादातर लोगों की तरह, जब भी वे सोशल मीडिया पर नजर डालते हैं तो उन्हें भी वक्त का पता ही नहीं चलता। अब सुपरस्टार के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई तो कईयों ने कहा कि हैरत है कि क्या ये उनके साथ भी होता है।

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्टर ने इससे पहले अपने ट्वीट में लिखा, सोशल मीडिया एक बार देखना शुरू करो। तो वक्त का पता ही नहीं चलता।
एक्टर के पोस्ट पर लोगों ने लिखा, बिल्कुल सही कहा सर। हम जैसे फैन्स आपके अगले ट्वीट का इंतजार करते हैं। एक ने कहा कि बिल्कुल सही सर। कब 1-2 घंटे निकल जाते हैं पता भी नहीं चलता। लोगों ने सुपरस्टार के ट्वीट पर जमकर रिएक्शन देते हुए सहमति जताई।
एक यूजर ने कहा कि सोशल मीडिया चीज ही ऐसी है। आपका सारा वक्त कहां चला जाता है पता ही नहीं लगता।












Click it and Unblock the Notifications