'सेम सेक्स लव' पर बनी ये हैं वो बॉलीवुड की शानदार फिल्में, प्यार के लिए तोड़ी समाज की बेड़ियां
बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जिसमें सेम सेक्स लव लाइफ को लेकर जागरुकता बढ़ाई गई है और बताया है कि प्यार से बढ़ा कुछ भी नहीं है।

Same Sex Bollywood Love Stories: देश के कुछ ऐसे सामाजिक मुद्दे हैं जिस पर आज भी लोग बात करने से बचते हैं। लेकिन बॉलीवुड ने हमेशा से इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब सेम सेक्स लव जैसे मुद्दे को ही ले लीजिए जिसमें अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। इससे ऑडियंस की विचारधारा को प्रभावित किया है और बताया है कि प्यार से बढ़ा कुछ नहीं होता। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
आयुष्मान खुराना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में सेम सेक्स लव को पहले एक बीमारी की तरह दिखाया जाता है। लेकिन फिर बाद में माता-पिता इस चीज को स्वीकार कर लेते हैं। जिसके लिए आयुष्मान खुराना को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म को पॉजिटिव में खत्म किया और बताया कि सेम सेक्स लव सामान्य है।
बधाई दो
फिल्म बधाई हो समलैंगिक जोड़ों के जीवन की वास्तविकता को दिखाती है। फिल्म में दो लोग अपनी असलियत को समाज से छुपाने की कोशिश करते हैं सिर्फ इस डर से कि लोग क्या कहेंगे। फिल्म में सेम सेक्स लव को हिमाचल के गांव में दिखाया गया ऐसे में रूढ़िवादी विचाराधारा को भी खत्म किया गया। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे। दोनों की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीता था।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी एक और सेम सेक्स लव स्टोरी है जिसमें सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे बड़े अभिनेताओं ने मुख्य किरदार निभाया। फिल्म की कहानी का असली ट्विस्ट होता है कि, जब स्वीटी को कुहू नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में दोनों समाज की विचारधाराओं तोड़ते अपने प्यार को हासिल करने के लिए तमाम समाज के बनाए नियमों से गुजरती हैं।
अलीगढ़
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलीगढ़ की कहानी एक समलैंगिक कॉलेज के प्रोफेसर के उत्पीड़न और एक कोर्ट केस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक प्रोफेसर को रोल निभाते हैं वहीं राजकुमार राव जो कि पेशे से जर्नलिस्ट होते हैं वह उनकी उत्पीड़न करने की असलियत को सामने लाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि आखिर समलैंगिक होता क्या है और इससे बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications