जूही चावला और रोजा फेम एक्‍ट्रेस मधु के बीच खास रिश्‍ता, कपिल शर्मा शो में खुला ये राज

मुंबई, 14 अक्‍टूबर। सोनी टीवी के पॉपुलर द कपिल शर्मा में हर हफ्ते बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां मेहमान बन कर आती है। वहीं अब इस शो में जल्‍द ही 90 के दशक की तीन सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियां - जूही चावला, आयशा जुल्का और मधु शाह नजर आने वाली हैं। शो का एक क्लिप सामने आया है जिसमें जुही चावला ने अपने और मधु के बीच एक अनजान रिश्‍ते और कनेक्शन के बारे में राज खोला।

जूही चावला और रोजा फेम एक्‍ट्रेस मधु के बीच खास रिश्‍ता

जूही चावला और रोजा फेम एक्‍ट्रेस मधु के बीच खास रिश्‍ता

कपिल शर्मा ने अपने शो में जूही से पूछा, "मुझे अभी एक बात पता चली की आप और मधु जी आपस में रिश्तेदार है।" जूही ने जवाब दिया, "हां। ये मेरी देवरानी है।" बता दें जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की है, वहीं मधु ने आनंद शाह से शादी की है। जय और आनंद चचेरे भाई हैं।

कपिल शर्मा ने बोली ये बात

कपिल शर्मा ने बोली ये बात

दोनों के बीच कनेक्शन सेट करते हुए, कपिल ने कहा, "आपके पति बड़े हैं, इनके पति से ...तो आप यानी मधु से बड़ी हैं। चुटकी लेते हुए कपिल ने कहा "नहीं तो एक्‍ट्रेस तो एक दूसरे से छोटी ही होती है।" उनके मजाक पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह सहित सभी हंसने लगे। जूही, आयशा और मधु वाला द कपिल शर्मा शो एपिसोड इस सप्ताह के अंत में प्रसारित होगा।

जुही और मधु कर चुकी हैं ये फिल्‍में

जुही और मधु कर चुकी हैं ये फिल्‍में

जूही चावला 90 के दशक में डर, कयामत से कयामत तक, यस बॉस, इश्क और डुप्लीकेट जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया। वहीं एक्‍ट्रेस मधु शाह को रोजा फूल और कांटे, दिलजले और अन्य जैसी फिल्मों में देखा गया था।

मधु और हेमा मालिनी में हैं ये करीबी रिश्‍ता

मधु और हेमा मालिनी में हैं ये करीबी रिश्‍ता

मधु को हाल ही में कंगना रनौत के साथ थलाइवी में देखा गया था। यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। मधु के पिता, पी रघुनाथन एक निर्माता थे और वह अभिनेत्री हेमा मालिनी की चचेरी बहन हैं। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में एक्‍ट्रेस मधु ने अपने करियर में मिले अवसरों के बारे में बात करते हुए कहा, "हां, एक अंदरूनी सूत्र होने के नाते मेरे पास एक आसान पहुंच थी, लेकिन क्या यह फिल्म प्रोजेक्‍ट में बदल गया, मुझे ऐसा नहीं लगता।

Recommended Video

    Nusrat Jahan हुईं Yash Dasgupta संग Romantic, सोशल मीडिया में तस्वीरें viral | वनइंडिया हिंदी
    मधु ने अपने करियर के बारे में बोली ये बात

    मधु ने अपने करियर के बारे में बोली ये बात

    मधु ने कहा अगर आपकी फिल्में बिजनेस नहीं करती हैं तो कोई आपके साथ काम नहीं करेगा। यह वैसे काम करता है। लेकिन, अगर किसी के साथ बुरा व्यवहार किया गया है, अपमानित किया गया है और शारीरिक या भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाई गई है तो रक्षात्मक या आक्रामक होना उसका विशेषाधिकार है। हालांकि, अपने अनुभव से मैं यह नहीं कह सकता कि पूरी इंडस्ट्री खराब है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+