'मैं राज कुंद्रा हूं?' पति के बारे में किया सवाल तो कुछ ऐसा था शिल्पा का रिएक्शन

मुंबई, 26 सितंबर: अश्लील फिल्म बनाने और उनको ऐप पर रिलीज करने के आरोप में करीब दो महीने से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। उनके जेल से रिहा होने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है। राज कुंद्रा अभी घर पर आराम कर रहे हैं। इसी बीच राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी से अक्सर उनके पति के बारे में सवाल किए जाते रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पति को लेकर ऐसा कुछ कहा, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई है।

शिल्पा शेट्टी ने किया राज को पहचानने से इनकार!

शिल्पा शेट्टी ने किया राज को पहचानने से इनकार!

दरअसल, इस बार एक्ट्रेस से जब मीडिया ने राज कुंद्रा से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। मीडिया से बात करते हुए जब एक्ट्रेस से उनके पति राज कुंद्रा के बारे में पूछा गया तो शिल्पा शेट्टी ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि मानो वो राज कुंद्रा को जानती ही नहीं हैं। वहीं मीडिया के सवाल पर उल्टा दिखावा करतीं नजर आईं।

'मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं?'

'मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं?'

मीडिया के सवाल पर एक्ट्रेस शिल्पा ने कहा कि क्या वह राज कुंद्रा जैसी दिखती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब शिल्पा का मीडिया से आमना-सामना हुआ तो मीडिया ने उनसे उनके पति के बारे में एक सवाल किया, जिसका जवाब देने से इनकार करते हुए शिल्पा ने कहा कि 'मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं? नहीं नहीं, मैं कौन हूं? अपना जवाब देने के बाद बस एक स्माइल से उन्होंने चुप्पी साध ली।

शिल्पा शेट्टी के बयान से फैंस हैरान

शिल्पा शेट्टी के बयान से फैंस हैरान

इस दौरान अपना जवाब देते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं वास्तव में विश्वास करती हूं कि एक सेलिब्रिटी के रूप में आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए और आपको कभी भी समझाना नहीं चाहिए। ये मेरी जिंदगी की फिलॉसफी रही है। शिल्पा शेट्टी का ये बयान अब हर जगह छाया हुआ है। ऐसे में राज कुंद्रा से उनके रिश्तों को लेकर अब अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं कि आखिर शिल्पा शेट्टी ने अपनी पति को लेकर ऐसा क्यों कहा?

शिल्पा को नहीं राज के बिजनेस की जानकारी!

शिल्पा को नहीं राज के बिजनेस की जानकारी!

हालांकि इससे पहले जब राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस हिरासत में लिया गया था तो शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि राज कुंद्रा क्या कर रहे थे? वहीं अब जब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ गए है तो उनका राज कुंद्रा को लेकर ये बयान काफी हैरान करने वाला है। आपको बता दें कि हाल ही में राज कुंद्रा की रिहाई के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक पॉजिटिव कोट शेयर करते हुए इंद्रधनुष से हालातों की तुलना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+