बॉलीवुड के "भाईजान" सलमान खान जैन मुनि विजय हंसरत्नसुर से मिलने पहुंचे, वजह कर देगी हैरान
बॉलीवुड के "भाईजान" सलमान खान जैन मुनि से मिलने पहुंचे, वजह कर देगी हैरान
मुंबई, 12 सितंबर : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के देश ही नहीं विदेश में भी लाखों फैन हैं। उनके हर शो में लाखों लोग उनकी लाइव परफार्मेंस देखने के लिए जुटते हैं। सलमान खान की एक झलक देखकर उनके फैंस स्वयं को धन्य मानते हैं। वहीं सलमान खान हाल ही में जैन धर्म के गुरु से मिलने पहुंचे। वो उनसे क्यों मिलने गए इस वजह को सुनकर हैरान हो गए।

गुरू मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मुलाकात सलमान खान ने की मुलाकात
दसअसल, सलमान खान की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो जैन धर्म के प्रसिद्ध गुरू मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर से मुलाकात करने गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो
सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है उसमें सलमान खान जहां काली टीशर्ट में खड़े हुए नजर आ रहे हैं वहीं जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर सफेद पोशाक में उनके साथ खड़े होकर बात करते नजर आ रहे हैं।

जैन मुनि से क्यों मिलने गए सलमान खान
जैन मुनि आचार्य विजय हंसरत्नसुर जिन्होंने रविवार को अपना 180 दिनों के उपवारस का पारना किया है। इसी के बाद सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे। ये पहली बार नहीं है कि जैन मुनि ने 180 दिनों का उपवास किया है इससे पहले पांच और बार इतने दिनों का उपवास कर चुके हैं। जैन मुनि की इस कठिन तपस्या से प्रभावित होकर सलमान खान उनसे मिलने पहुंचे थे।

सलमान खान ने जैन धर्म के बारे में ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान से इस मुलाकात के दौरान जैन मुनि ने जैन धर्म के बारे में और कठित तप के बारे में चर्चा की और एक्टर को आर्शीवाद दिया।

सलमान खान के घर में होती हर साल गणपति स्थापना क्योंकि.....
पहले बता दें सलमान खान सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, इसके पीछे वजह है उनके घर में मिला हिंदू और मुस्लिम कल्चर का साझा संस्कार। सलमान खान की मां सुशीला चरक हिंदू हैं वहीं उनके पिता सलीम खान मुसलमान हैं। सलमान खान के घर में ईद पर जहां सेवइयां पकती हैं वहीं गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा घर में विराजित करके उनकी पूजा अर्चना की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications