'इस गोले पर रहना ही नहीं है अब मुझे...' उर्फी ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भन्ना गया यूजर्स का दिमाग
नई दिल्ली: उर्फी जावेद को भले ही फिल्मों या टीवी सीरियल्स में काम ना मिले, लेकिन वो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर होती है। हाल ही में वो राखी सावंत के साथ नजर आईं और दोनों ने जमकर मस्ती की। उस पर बहुत से लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। अब वो ऐसी ड्रेस में नजर आईं, जिसको देखकर लोगों के होश उड़ गए।

कर दिया ट्रोल
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो डाली है, जिसमें वो ट्यूब सिमरी ड्रेस में नजर आ रहीं। ये ड्रेस उन्होंने बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट निशांत भट्ट के बर्थडे पर पहनी थी। वैसे उनके फैन्स को ये ड्रेस पसंद आई, लेकिन बहुत से लोग उनको ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि मैं जा रहा हूं यार, मुझे इस गोला पर अब नहीं रहना है।

मुस्कान पर लोग फिदा
वैसे उर्फी के फैन्स इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। जिस वजह से इस फोटो पर 4 घंटे में 40 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। दिव्या नाम की एक यूजर ने लिखा कि आपको ये बात पता होनी चाहिए कि आपकी मुस्कुराहट बहुत ज्यादा प्यारी है। इसके अलावा कई यूजर्स ने उनकी फोटो पर दिल वाला इमोजी बनाया।

रील भी बनाकर डाली
वहीं इस ड्रेस में उर्फी ने एक रील भी बनाकर डाली है। जिस पर भी लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश की। एक शख्स ने लिखा कि उर्फी की ड्रेस में जो लेस लगे हैं, उसने इसे मेरे जूतों से चोरी किया है, जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें टोटल छपरी बताया। एक शख्स ने तो हद ही पार कर दी। उसने लिखा कि अगर इस ड्रेस की लेस खुल गई, तो सारा पिक्चर दिख जाएगा।

राखी के साथ आईं नजर
वहीं निशान की बर्थडे पार्टी में राखी सावंत भी पहुंची थीं। वहां पर उनकी उर्फी के साथ मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने साथ में फोटोग्राफर्स को पोज दिए। इसके बाद दोनों आपस में मस्ती करती हुए नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications