Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रेकअप की अफवाह पर Arjun Kapoor का आया रिएक्शन, मलाइका ने भी तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की एक और लव स्टोरी का The End, मलाइका और अर्जुन कपूर ने किया ब्रेकअप ?

मुंबई, 12 जनवरी: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। डिनर, पार्टी हो या फिर बॉलीवुड का कोई गेट टुगेदर दोनों का हाथों में हाथ डाले कई बार स्पॉट किया गया है। यहां तक की मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जगजाहिर भी कर रखा है। कुछ साल पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी, लेकिन अब इस कपल से जुड़ी एक बड़ी अफवाह बुधवार सुबह सुर्खियां बटोर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आई थी कि दोनों लोगों ने अलग होने का फैसला किया है, जिसके बाद अब ब्रेकअप की अफवाहों पर खुद अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। इसी के साथ मलाइका अरोड़ा का भी रिएक्शन आया है।

ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा था जोर

ब्रेकअप की अफवाहों ने पकड़ा था जोर

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ साल पहले ही दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। हाल ही में दोनों ने न्यू ईयर से पहले हॉलीडे भी मनाया था। लेकिन सुबह-सुबह खबर सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा, जिसके बाद दोनों ने अलग होना का फैसला किया है। हालांकि फिर शाम को ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन। इसी के साथ खुद मलाइका ने अफवाहों को खारिज कर दिया।

दावा था घर से बाहर नहीं निकली रही मलाइका

दावा था घर से बाहर नहीं निकली रही मलाइका

दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया है। अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खुलासा करते हुए वेबसाइट न बताया था कि 6 दिन से ज्यादा हो गए हैं, मलाइका अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गई हैं। यह भी कहा गया था कि वो इससे बुरी तरह से टूट चुकी हैं और उन्होंने फिलहाल दूरी बनाने का फैसला किया है।

अर्जुन ने बनाई मलाइका से दूरी

अर्जुन ने बनाई मलाइका से दूरी

बॉलीवुड लाइफ ने कहा था कि अर्जुन कपूर इन दिनों एक बार भी मलाइका से मिलने नहीं गए। साथ ही इसकी पीछे बताया गया था कि मलाइका हमेशा कपूर फैमिली के डिनर में शामिल होती हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया, दरअसल अर्जुन को अभी तीन दिन पहले बहन रिया कपूर के घर डिनर पर स्पॉट किया गया था। रिया का घर मलाइका के घर के काफी करीब है और बावजूद इसके एक्टर डिनर के बाद मलाइका से मिलने नहीं गए। जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।

साथ नहीं होने की वजह से उड़ी ब्रेकअप की खबर

साथ नहीं होने की वजह से उड़ी ब्रेकअप की खबर

इसके अलावा यह भी दावा किया गया था कि मलाइका अधिकतर अर्जुन के साथ फैमिली डिनर में शामिल होती हैं, लेकिन इस बार वह उनके साथ स्पॉट नहीं की गईं, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। यहां तक बहन रिया कपूर के घर खाने के लिए गए और मलाइका के घर उनसे बिना नहीं वो सीधे अपने घर वापस आ गए। ऐसे में अर्जुन और मलाइका के बीते कुछ दिनों से साथ नहीं होने की वजह से ब्रेकअप के अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

रिश्ते में नहीं आई कोई दरार

रिश्ते में नहीं आई कोई दरार

ऐसे बताया जाने लगा कि जो कपल डिनर डेट हो या फिर कॉफी डेट पर साथ में दिखाई देते हैं, उनमें अचानक ऐसा बदलाव कैसे आ गया, जो सब इतना बदल गया? इन सब के बाद कयास लगाया जाने लगा कि इस कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन अब साफ हो गया कि दोनों लोगों के रिश्ते के बीच में किसी तरह की दरार नहीं आई हैं। इसके साथ ही ब्रेकअप की अफवाहों पर खुद अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए मलाइक का साथ अपनी फोटो शेयर की है।

अर्जुन ने फोटो शेयर कर कही यह बात

अर्जुन ने फोटो शेयर कर कही यह बात

वहीं खुद अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए ब्रेकअप की अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया है। अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार। इस कैप्शन के बाद अब उनके फैंस समझ गए कि दोनों के बीच सब कुछ पहले के जैसा ही है। वहीं मलाइका ने इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया, जिसके उनके फैंस को यह सुकून मिला कि सब कुछ ठीक है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+