Bollywood MMS Leak: लीक वीडियो की वजह से तबाह हुआ था एक्ट्रेस का करियर, इस एक्टर का भी आया था नाम
Bollywood MMS Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस के करियर में विवाद आते रहते हैं। कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि एक विवाद की वजह से पूरा करियर तबाह हो गया। एक दौर में रिया सेन अपनी मासूमियत और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती थीं। रॉयल फैमिली से आने वाली रिया को लंबी रेस का घोड़ा माना जाता था। हालांकि, एक घटना ने उनके करियर पर अचानक ब्रेक लगा दिया। प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद उनकी मेनस्ट्रीम फिल्मों में वापसी नहीं हो सकी।
रिया सेन की पहचान उनकी एक्टिंग और बोल्ड स्टाइल के लिए थी। लेकिन अपने करियर के बीच में ही उन्हें बड़े विवाद का सामना करना पड़ा था। इस कंट्रोवर्सी के बाद उनकी फिल्मों की दुनिया में पकड़ कमजोर पड़ गई। प्राइवेट एमएमएस लीक होने की वजह से उनका करियर हमेशा के लिए थम गया। अब वह सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहती हैं।

Bollywood MMS Leak: रिया सेन का वीडियो हुआ था लीक
रिया सेन लगातार फिल्मों और मॉडलिंग में नजर आ रही थीं। साल 2005 में उनके और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल का एक एमएमएस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। उस समय सोशल मीडिया का दौर नहीं था, लेकिन फिर भी यह वीडियो कई साइट्स पर फैल गया। हर ओर इस वीडियो की चर्चा हो रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने इस वीडियो के लीक होने का आरोप अश्मित पटेल पर लगाया था। इस विवाद के बाद दोनों का रिश्ता भी टूट गया।
यह भी पढ़ें: 'जो मैंने किया भी, नहीं दुनिया मुझे', सलमान खान का छलका दर्द, याद आई दोस्त सुष्मिता सेन की बात
रिया सेन के करियर पर MMS विवाद का असर
MMS विवाद के बाद रिया के फिल्मी करियर में गिरावट आने लगी। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ साल बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वापसी की। उन्होंने रागिनी एमएमएस-2, मिसमैच 2 (बंगाली) जैसी वेब सीरीज में काम किया। इन फिल्मों में उनका बोल्ड अंदाज फिर से लोगों को पसंद आया। भले ही फिल्मों में उनकी मौजूदगी कम हो गई, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म ने उन्हें दोबारा पहचान दिलाई है।
Riya Sen का ताल्लुक है रॉयल फैमिली से
- रिया सेन का जन्म 24 जनवरी 1981 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां मुनमुन सेन खुद एक मशहूर अभिनेत्री रही हैं।
- उनके पिता भारत देव, जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे। वह एक राजघराने के सदस्य थे।
- रिया सेन की दादी कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन थीं, जिन्होंने अपने दौर में फिल्म जगत में जबरदस्त पहचान बनाई।
- रिया सेन ने महज 10 साल की उम्र में 1991 में रिलीज हुई फिल्म विषकन्या से डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: 'करीना कपूर लव मेकिंग सीन अच्छा करती हैं', अर्जुन रामपाल का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कहेंगे सैफ अली खान?












Click it and Unblock the Notifications