Malaika Arora की इन 5 बड़े स्टार्स से जानी दुश्मनी, नाम जानकर रह जाएंगे दंग!

मुंबई, 23 अक्टूबर: बॉलीवुड की 'मुन्नी' मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। 48 साल की होने वाली मलाइका आज भी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से इंडस्ट्री की नई-नई एक्ट्रेस को पछाड़ देती हैं। मलाइका के फैन भी उनकी फोटो और वीडियोज पर जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। सोशल मीडिया पर अपने लुक और पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अक्सर विवादों में नजर आई हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में कुछ लोगों के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा भी है, तो जानिए कौन है वो?

मलाइका के दुश्मनों की लिस्ट लंबी!

मलाइका के दुश्मनों की लिस्ट लंबी!

जैसा की सबको पता है कि इंडस्ट्री में कलाकरों के दोस्तों के साथ-साथ कुछ दुश्मन भी होते हैं, जिनकी ना वो बात करना पसंद करते हैं और ना ही उनके बारे में कुछ सुनना या बोलना चाहते हैं। ऐसे ही कुछ लोग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लिस्ट में भी हैं, जिनको मलाइका बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं हैं। या साफ कहे तो इन लोगों के साथ उनकी जानी दुश्मनी हैं। कौन है वो लोग जानिए ?

सलमान खान से बिगड़ी

सलमान खान से बिगड़ी

इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम आता है वो है बॉलीवुड के सुपरस्टार और 'दबंग' सलमान खान का। दरअसल, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में आ गई थीं, उनके इस फैसले से सलमान बेहद नाराज हो गए थे। यहां की अपने भाई से तलाक के बाद सलमान खान ने उनको इग्नोर करना शुरू कर दिया। यहां तक की वो एक्ट्रेस का फेस भी देखना सलमान पसंद नहीं करते।

तलाक के बाद अरबाज से आज तक नहीं बात!

तलाक के बाद अरबाज से आज तक नहीं बात!

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान का है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद से ही दोनों से बीच अनबन शुरू हो गई थी। यहां तक की तलाक के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया, हालांकि अरबाज अपने बेटे के साथ कई बार स्पॉट किए गए हैं। वहीं मलाइका की फैमिली के साथ भी अरबाज कई मौकों पर दिखे हैं।

मलाइका को पसंद नहीं सोनम कपूर

मलाइका को पसंद नहीं सोनम कपूर

अब नाम आता है अर्जुन कपूर की कजिन सोनम कपूर का। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर के कारण मलाइका अरोड़ा ने सोनम कपूर से दुश्मनी कर ली। सोनम को मलाइका बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। रिपोर्ट्स की मानें तो एक पार्टी में मलाइका ने नशे में बेसुध होकर सोनम कपूर को बहुत डांट लगाई थी, जिसके बाद दोनों का छत्तीस का आंकड़ा है।

कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल

कटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में अगला नाम काफी चौकाने वाला हैं। मलाइका अरोड़ा सोमन कपूर के बाद कटरीना कैफ भी पसंद नहीं करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की बहन अलविरा की पार्टी में कैटरीना कैफ और मलाइका अरोड़ा में काफी तीखी नोकझोंक हुई थी। बताया जाता है कि इस पार्टी में कैट ने मलाइका को 'कॉपिड' कहकर पुकारा था।

करण की वजह से काजोल बनी दुश्मन!

करण की वजह से काजोल बनी दुश्मन!

वहीं एक्ट्रेस की लिस्ट में आखिरी नाम काजोल का है। बताया जाता है कि साल 2017 में दोनों के बीच काफी अनबन थी और उनकी इस फाइट के किस्से काफी सुर्खियां में थे। दरअसल, एक इवेंट में काजोल ने मलाइका को बुरी तरह से इग्नोर कर दिया था। और इसके पीछे की वजह करण जौहर बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण और काजोल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण से काजोल ने मलाइका को नजरअंदाज कर दिया था। याद रहे कि काजोल की तरह मलाइका अरोड़ा भी करण जौहर की खास दोस्तों में शुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+