गीतकार प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन

मुंबई, 25 अप्रैल। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गीतार और सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का निधन हो गया है। सुषमा जोशी का रविवार की सुबह निधन हो गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर किस वजह से सुषमा जोशी का निधन हुआ है। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि हम बड़े दुख के साथ आपको सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मां सुषमा जोशी जी का 24 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। उनका मार्गदर्शन हमे हमेशा प्राप्त होता रहेगा।

prasoon

सुषमा जोशी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे राम बाग श्मशान घाट पर गुरुग्राम में होगा। जल्द ही परिवार कीओर से एक प्रार्थना सभा बुलाई जाएगी। इसकी जानकारी जल्द ही लोगों के साथ साझा की जाएगी। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आपकी दुआएं और प्रार्थना हमे ताकत देगी। बता दें कि प्रसून जोशी की मां राजनीतिक विज्ञान की लेक्चरर थीं। उन्होंने तकरीबन तीन दशक तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। इसके अलावा वह एक शास्त्रीय गायिका भी थीं।

मेदांता के डॉक्टर नरेश त्रेहान ने बताया कि डॉक्टर सुशाली कटारिया की देखरेख में सुषमा जोशी का इलाज चल रहा था। रविार रात तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली स्थित अपने आवास ले गए। सुषमाजोशी की उम्र 85 साल थी। वह पिछले एक महीने से बिस्तर पर थीं और कई बीमारियों से ग्रसित थीं। सुषमा जोशी के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मेरी प्रसून जोशी से बात हुई, उनकी मां सेप्टीसीमिया बीमारी से ग्रसित थीं। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+