'सलमान खान ने मुझे नहीं बनाया...', जब मलाइका ने दिया करारा जवाब
मुंबई, 24 अक्टूबर: बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शनिवार को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनके लिए काफी रोमांटिक पोस्ट करते हुए बर्थडे विश किया। मलाइका अपनी फीटनेस से लेकर अपने लुक तक सबके जरिए अपने फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने इस बात को भी साफ कर दिया था कि सलमान खान ने उन्हें नहीं बनाया है, उन्होंने अपने बारे में कहा था कि वो एक सेल्फ मेड वुमन हैं। क्या था पूरा किस्सा जानिए...

19 साल की शादी के बाद लिया तलाक
मलाइका अरोड़ा ने सलमान के बड़े भाई अरबाज खान से शादी की थी, दोनों की शादी करीब 19 साल चली, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला करते हुए तलाक ले लिया। अरबाज और मलाइका के एक बेटा अरहान खान है, जिसकी 18 साल उम्र है। एक बार मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम से जुड़े 'आइटम गर्ल' के टैग पर खुलकर बात की थी। उन्होंने साफ कहा था कि वह इंडस्ट्री में खुद से बनी हैं। उन्हें सलमान खान ने नहीं बनाया है।

'मुझे सलमान ने नहीं बनाया, मैं सेल्फ मेड हूं'
दरअसल, किस्सा काफी पुराना है। साल 2008 में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने राखी सावंत के कमेंट पर रिएक्शन दिया था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि मलाइका को सलमान खान की भाभी होने की वजह से 'आइटम गर्ल' नहीं कहा जाता। इस बयान पर मलाइका ने साफ कहा था कि फिर तो मुझे सलमान की हर फिल्म में और उनके हर स्पेशल अपीयरेंस गाने में होना चाहिए। मुझे उन्होंने नहीं बनाया, मैं एक सेल्फ मेड वुमन हूं।

अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में मलाइका
आपको बता दें कि मलाइका ने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना कमाई करीब 100 करोड़ है। एक फिल्म में एक गाने के वो करीबन 1.75 करोड़ चार्ज करती हैं। इसके अलावा रियलिटी शोज में जज बनने और ऐड शूट के लिए भी काफी मोटी रकम वसूलती है। फिलहाल मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की यह फोटो
वहीं मलाइका के बर्थ-डे पर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा। फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अर्जुन के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि इस दिन या किसी और दिन, मैं सिर्फ आपको मुस्कान देना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।












Click it and Unblock the Notifications