बॉलीवुड के फिल्म एडिटर संजय वर्मा की मौत, राकेश रोशन के थे फेवरेट, आखिरी फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड
Sanjay Verma Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म एडिटर संजय वर्मा का निधन हो गया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने एडिटिंग का काम किया था। ऐसे में संजय वर्मा की अचानक हुई मौत से सभी लोग सदमे में हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल फिल्म एडिटर संजय वर्मा की मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है।
फिल्म एडिटर संजय वर्मा की मौत
कहा जाता है कि संजय वर्मा एक समय पर एक्टर और फिल्म मेकर राकेश रोशन के फेवरेट एडिटर रहे हैं। ऋतिक रोशन की कई फिल्मों को संजय वर्मा ने ही एडिट किया था। अपने शानदार काम की वजह से दिवंगत संजय वर्मा कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ही फिल्म 'छेलो शो' को भी एडिट किया था, जिसने हाल में ही नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है।

राकेश रोशन के थे फेवरेट
संजय वर्मा के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। दिवंगत सजंय वर्मा बॉलीवुड के मशहूर एडिटर्स में से एक थे जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों और बड़े बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया था। कहा जाता है कि वह अपने काम को लेकर इतना परफेक्ट थे कि उन्होंने राकेश रोशन से लेकर कई बड़े डायरेक्टर्स का दिल जीत लिया था।
एडिटर संजय वर्मा की सुपरहिट फिल्में
संजय वर्मा ने कई बड़ी फिल्मों में एडिटिंग का काम किया है जिसमें ऋतिक रोशन की 'कोई मिल गया' और 'कहो न प्यार है', सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन', रेखा की 'खून भरी मांग' से लेकर कई बड़ी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'कागज', 'कौन मेरा कौन तेरा', 'कयामत से कयामत तक', 'मिलेंगे मिलेंगे', 'कल किसने देखा' सहित 52 से भी ज्यादा फिल्मों में एडिटिंग की थी।
आखिरी प्रोजेक्ट ने जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
संजय वर्मा के निधन से ठीक एक दिन पहले उनकी आखिरी फिल्म 'द लास्ट शो' उर्फ 'छेलो शो' ने बेस्ट गुजराती फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। आपको बता दें कि 'छेलो शो' एक गुजराती फिल्म है जो कि साल 2021 मे रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर पान नलिन हैं। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी शॉर्ट लिस्ट हुई थी।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications