केके के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे संगीत जगत के दिग्गज, नम आंखों से दी विदाई

फेमस सिंगर केके को अंतिम विदाई देने के लिए उनके चाहने वाले पहुंचे। ऐसे में मशहूर सितारे और गायकों ने भी केके को नम आंखों से विदाई दी।

मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में केके के चाहने वालों ने आज उन्हें अंतिम विदाई देकर हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. जानकारी के मुताबिक, सिंगर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10:30 से उनके घर पर रखा गया, जहां उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Recommended Video

    Singer KK Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए Singer KK | kk last farewell | वनइंडिया हिंदी | #News
    जावेद अली ने जताया दुख

    जावेद अली ने जताया दुख

    गौरतलब है कि केके के पार्थिव शरीर को वर्सोवा हिंदू श्मशान भूमि ले जाया गया। ऐसे में दिग्गज सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए बड़े बड़े स्टार्स भी पहुंचे, जिनमें एक नाम बॉलीवुड के फेमस सिंगर जावेद अली का है। अपने दोस्त और मशहूर सिंगर केके को अंतिम विदाई देने के लिए जावेद उनके घर पहुंचे। उनके चेहरे पर केके के जाने का दुख साफ नजर आया और वे नम आंखों से केके को श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे।

    सलीम मर्चेंट भी आए नजर

    सलीम मर्चेंट भी आए नजर

    केके को अंतिम विदाई देने सिंगर सलीम मर्चेंट भी केके के घर पहुंचे। व्हाइट कुर्ता पहने सलीम काफी उदास नजर आए। इसके अलावा फेमस सिंगर हरिहरन भी केके के अंतिम दर्शन के लिए दिखाई दिए। हरिहरन केके के साथ खास बॉन्ड शेयर करते थे।

    राहुल वैद्य ने जताया दुख

    राहुल वैद्य ने जताया दुख

    सिंगर राहुल वैद्य भी केके को अंतिम बार देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मशहूर सिंगर के निधन पर मीडिया से बातचीत भी की। राहुल ने केके के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    जावेद अख्तर दिखे उदास

    जावेद अख्तर दिखे उदास

    जावेद अख्तर ने भी केके को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे काफी उदास नजर आ रहे थे।

    शंकर महादेवन ने किए अंतिम दर्शन

    शंकर महादेवन ने किए अंतिम दर्शन

    केके की अंतिम यात्रा में उनके दर्शन के लिए फेमस गायक आर माधवन को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान वे व्हाइट कुर्ता में नजर आए।

    अलका याग्निक

    अलका याग्निक

    केके की अंतिम यात्रा के दौरान सिंगर अलका याग्निक भी नजर आईं। अलका केके के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+