बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक, हालत बताई जा रही है बेहद नाजुक
Nitin Manmohan Hospitalised: हिंदी सिनेमा जगत को कई सारी सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Recommended Video
Nitin Manmohan Hospitalised: 90 के दशक में लोगों को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया है। खबर है कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को अचानक हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 4 दिसंबर को अचनाक ही नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया। उस समय लह मुंबई में अपने घर पर ही मौजूद थे। हार्ट अटैक के चलते बेहोश होते ही उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
नितिन मनमोहन की हालत बेहद नाजुक
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'लाडला' और 'दस' जैसी कई सुरहिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। फिलहाल नितिन मनमोहन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, प्रोड्यूसर पर दवाइयों का असर को तो हो रहा है लेकिन उनकी हालत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। नितिन की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे हैं। एक मनमोहन 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है। इंडस्ट्री में लोग नितिन को उनके पिता की परछाई कहते हैं। नितिन प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। नितिन मनमोहन को आखिरी बार दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'भारत के शहीद' में चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
अक्षय खन्ना पहुंचें अस्पताल
नितिन को हार्ट अटैक आने के बाद से उनका परिवार काफी परेशान हो गया है। वहीं नितिन के दोस्त और रिश्तेदार भी उनके ज्लदी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं नितिन के फिल्मों के फैंस भी प्रोड्यूसर के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं। खबर है कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन के हार्ट अटैक की बात सुनते ही एक्टर अक्षय खन्ना उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अक्षय खन्ना ने नितिन की फिल्म 'सब कुशल मंगल' में काम किया है। इसके अलावा वह नितिन के पारिवारिक दोस्त भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications