बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले आया था हार्ट अटैक
Nitin Manmohan Passed Away: आज बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Nitin Manmohan Passed Away: 90 के दशक में लोगों को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन का आज निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। अब तक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 4 दिसंबर को अचनाक ही नितिन मनमोहन को हार्ट अटैक आया था। उस समय वह मुंबई में अपने घर पर ही मौजूद थे। हार्ट अटैक के चलते बेहोश होते ही उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
नितिन मनमोहन की हालत हो गई थी बेहद खराब
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'लाडला' और 'दस' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों को दी हैं। हार्ट अटैक आने के बाद से नितिन मनमोहन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में थे। डॉक्टर्स के अनुसार, प्रोड्यूसर पर दवाइयों का असर तो हो रहा था लेकिन उनकी हालत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा था। नितिन की हालत दिन पर दिन चिंताजनक होती जा रही थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी थे। प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे थे। एक्टर मनमोहन 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके है। इंडस्ट्री में लोग नितिन को उनके पिता की परछाई कहते थे। नितिन प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी थे। नितिन मनमोहन को आखिरी बार दूरदर्शन के टीवी सीरियल 'भारत के शहीद' में चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
लोग मांग रहे थे उनके ठीक होने की दुआ
नितिन को हार्ट अटैक आने के बाद से उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। वहीं नितिन के दोस्त और रिश्तेदार भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे थे। वहीं नितिन के फिल्मों के फैंस भी प्रोड्यूसर के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे थे। आपको बता दें कि प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन के हार्ट अटैक की बात सुनते ही एक्टर अक्षय खन्ना उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। अक्षय खन्ना ने नितिन की फिल्म 'सब कुशल मंगल' में काम किया है। इसके अलावा वह नितिन के पारिवारिक दोस्त भी हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications