पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर Aamir Raza Husain का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और झटका
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर, राइटर और डायरेक्टर आमिर रजा हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 66 साल की उम्र में एक्टर का दिल्ली वाले घर में निधन हो गया।

Aamir Raza Husain No More: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2023 में कई बड़े सितारों को खो दिया। हाल ही में मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हुआ और अब पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
कौन थे आमिर रजा हुसैन?
जानकारी के मुताबिक, आमिर रजा हुसैन का बीते दिन उनके दिल्ली वाले घर पर निधन हो गया। एक्टर के निधन से बॉलीवुड जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। वह अपने पीछे पत्नी विराट तलवार और बेटों को छोड़ गए। जिनपर एक्टर के निधन के बाद दुखों का पड़ा टूट गया है। बता दें कि, हुसैन की परवरिश उनकी मां ने अकेले की थी।
आमिर रजा हुसैन की फिल्में
वहीं आमिर रजा हुसैन 'बाहुबली', 'आरआरआर' और अब अपकमिंग 'आदिपुरुष' जैसी बड़ी फिल्मों से पहले ही क्रिएटिव पावर ने भारत को 'द फिफ्टी डेड वॉर' के जरिए एक मेगा थिएटर प्रोडक्शन का अनुभव कराया था। आमिर रजा हुसैन का एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. उन्होंने महज दो फिल्मों में एक्टिंग की। उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'खुबसूरत' जिसमें सोनम कपूर और फवाद के साथ लीड रोल निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications