Happy Kissing Day: बॉलीवुड के इन कपल्स ने जब खुलेआम किया लिपलॉक, कुछ ने तो कर दी हदें पार
आज यानी 6 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय किसिंग डे है और इस मौके पर उन बॉलीवुड के चहीते कपल्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लिप लॉक की तस्वीरें शेयर की थी।
मुंबई, 6 जुलाई: आज यानी 6 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय किसिंग डे है। यह दिन उन कपल्स के लिए खास है जो अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज इस मौके पर बॉलीवुड के उन कपल्स पर नजर डालते हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लिप-लॉक करती हुई वायरल हुईं।

बॉलीवुड सेलेब्स की लिप-लॉक की वायरल तस्वीरें
आज यानी 6 जुलाई के दिन अंतरराष्ट्रीय किसिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर हर कोई अपने पार्टनर को किस करके ये महसूस कराता है कि उनके प्रति मन में किस तरह के भाव हैं। वहीं बात बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों की करें तो वह सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के प्रति प्रेम जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। चलिए आज उन्हीं सेलेब्स के बारे आपको बताते हैं जिनकी लिपलॉक करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दोनों की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। शादी होने के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर की। इस दौरान दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी भी एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। चाहे दोनों किसी इवेंट में शामिल हों या फिर वैकेशन पर दोनों अक्सर किस करते हुए कईं सारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक है। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे पर अपनी मोहब्बत बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांस करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस साल की शुरूआत में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों समुद्र के किनारे लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को पूरे 7 साल हो चुके हैं। लेकिन बच्चे होने के बावजूद आज भी दोनों का रोमांस वैसा ही जैसे शादी की शुरूआत में था। ऐसा प्यार हर कपल के बीच जरूर होना चाहिए। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। अक्सर दोनों की कईं बार ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। दोनों के रिश्ते की बात करें तो ऐसे कईं मौके आए जब दोनों की रोमांस करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। कभी सड़क के बीचों-बीच तो कभी बॉलीवुड इवेंट के दौरान दोनों की लिप-लॉक करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।












Click it and Unblock the Notifications