सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर कंगना, सलमान, अनुपम खेर समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
नई दिल्ली, 08 दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी का निधन हा गया। भारतीय वायु सेना ने दुखद मौत की पुष्टि कर दी है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक IAF सैन्य हेलीकॉप्टर (Mi-17V5) के 14 में से कुल 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के अलावा अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत के अलावा एक्टर सलमान खान, अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
Recommended Video

कंगना रनौत ने लिखा
बिपिन रावत और उनकी पत्नी के दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन की वर्ष की सबसे भयानक खबर। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए राष्ट्र हमेशा जनरल रावत का आभारी रहेगा। ओम शांति। जय हिंद।
सुपरस्टार सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा -
दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत की पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा-
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों के निधन से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने देश को दी गई बहादुर और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हुए इस असामयिक नुकसान पर शोक व्यक्त किया।
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी रावत के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा
CDS #GenBipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फ़ौजी ऑफ़िसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ।#जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला।उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था।उनसे हाथ मिलाकर दिल और ज़ुबान से ख़ुदबख़ुद "जय हिन्द" निकलता था! #जयहिन्द सर!! आप अमर रहेंगे!
तमन्ना भाटिया ने भी बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए एक नोट लिखा
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और सेना के 11 जवानों की दुखद मौत के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ।












Click it and Unblock the Notifications