Nitin Desai: बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, जेजे अस्पताल ने खोला ये राज
Art director Nitin Desai Death: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की अचानक हुई मौत ने इंडस्ट्री के लोगों के साथ साथ आम जनता को भी हैरान कर दिया है। फेमस कला निर्देशक नितिन देसाई को कर्जत के पास खालापुर रायगढ़ में उनके एनडी स्टूडियो में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। उनकी मौत की खबर से हर कोई सदमे में है। आपको बता दें कि आगामी 9 अगस्त को नितिन देसाई का 58वां जन्मदिन होने वाला था, उससे पहले ही नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया। इसी बीच खबर है कि नितिन देसाई का पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है।
नितिन देसाई ने किया सुसाइड
बॉलीवुड के दिवंगत कला निर्देशक नितिन देसाई ने '1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'खाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों का आर्ट डायरेक्शन किया था। उन्होंने अचानक ही गत 2 अगस्त को अपने स्टूडियो में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया था कि नितिन देसाई ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

नितिन का पोस्टमार्टम हुआ पूरा
वहीं कला निर्देशक नितिन देसाई के शव को खालापुर पुलिस जेजे अस्पताल ले आई थी। मुंबई के जेजे अस्पताल ने एएनआई को बताया है कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं रायगढ़ की पुलिस ने बताया है कि आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम 4 डॉक्टरों की टीम ने किया है। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार मौत का कारण फांसी है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
अस्पताल ने शव को शवगृह में ही रखा है
कला निर्देशक नितिन देसाई मौत मामले पर मुंबई के जेजे अस्पताल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। अस्पताल ने उनके रिश्तेदारों के अनुरोध के चलते फिलहाल शव को शवगृह में ही रखा है। इससे पहले महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' के कला निर्देशक नितिन देसाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा था- नितिन देसाई आर्थिक तनाव में थे और आत्महत्या का यही एकमात्र कारण हो सकता है।
रायगढ़ के एसपी ने कही ये बड़ी बात
वहीं रायगढ़ के एसपी ने कहा था- कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में लटका हुआ मिला था। सेट पर मौजूद एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची तो नितिन देसाई का शरीर फंदे से लटका हुआ था।
नितिन देसाई ने 185 करोड़ का लेन लिया था
नितिन देसाई की मौत के बाद इस मामले में नए खुलासे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि नितिन देसाई लंबे समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन देसाई ने साल 2016 में एक कंपनी से 185 करोड़ रुपए का लोन लिया था। ये कर्ज उन्हें एडलवाइस कंपनी को देना था जिसे वह चुका नहीं पाए थे। ऐसे में साल 2020 में लोन न चुकाने की वजह ये दोगुना हो गया था
लोन न चुका पाने की वजह से हो गए थे परेशान
नितिन देसाई की मौत के बाद ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस लोन को चुकाने के लिए अपनी जमीन और कई दूसरी प्रोपर्टीज को गिर्वी रखा था। इस कर्ज के चलते वह काफी परेशान हो गए थे। उन पर और कई तरह के बोझ आ गए थे। वह टेंशन में रहने लगे थे। ऐसे में हो सकता है कि उन्होंने अपने ही स्टूडियो में सुसाइड कर लिया हो।












Click it and Unblock the Notifications