अनुपम खेर को 'गंजू पटेल' कहकर क्यों बुलाती हैं उनकी मां, Video में बताई चौंकाने वाली वजह
मुंबई, 10 नवंबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने कामों से लेकर अपनी मां दुलारी की वीडियोज शेयर करते हैं। ऐसी ही एक वीडियो उन्होंने एक बार फिर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस की मां दुलारी ने बताया कि वह उन्हें 'गंजू पटेल' क्यों बुलाती हैं? अनुपम खेर ने बुधवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। जो काफी मजेदार है, आप भी देखिए अनुपम खेर की मां का वीडियो...

'तुम ऐसे ही हो, मुझे नहीं पता कि कैसे'
वीडियो की शुरुआत में अनुपम खेर अपनी मां से पूछा कि वह उन्हें 'गंजू पटेल' क्यों बुलाती हैं? शुरू में इस बात से इनकार करने के बाद कि एक्टर कहते हैं कि आप मेरे बारे में बोल रहे हो गंजू पटेल..गंजू पटेल...। उसके बाद उनकी कहतीं है कि तुम ऐसे ही हो, मुझे नहीं पता कि कैसे, लेकिन आप गंजे पैदा हुए थे, आपके सिर पर दो-चार छोटे-छोटे बाल थे।

अपनी हथेली दिखाकर कही ये बात
इसके बाद अनुपम खेर आगे बोलते हैं कि आपके सारे भाई गंजे थे, जिसका जवाब देते हुए वो कहतीं है कि उनके बाल बड़े होकर गए। पैदा होते ही नहीं थे। तुम पैदा होते ही गंजे थे। ऐसा ही था तू। फिर उनकी मां दुलारी ने कैमरे को अपनी हथेली दिखाई और कहा, 'इस तरह तुम्हारा जन्म हुआ है। मैं क्या कर सकती हूं, तुम क्या कर सकते हो? आप भगवान से नहीं लड़ सकते।'

डॉक्टर ने कहा था उन्हें दे दे बच्चा
इसी के साथ दुलारी ने खुलासा किया कि जब अनुपम खेर का जन्म हुआ, तो डॉक्टर चाहते थे कि वह उन्हें दे दें। लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं कहा मैंने नहीं देना। जो मेरा बेटा है, उसे क्यों दूं?' एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मां मुझे बार बार गंजू पटेल क्यों बुलाती है, ये सवाल मैंने आखिर पूछ ही लिया। बजाए एक हमदर्दी भरा जवाब देने के मां ने अपनी हथेली को दिखाते हुए मेरा सच से सामना कराया! और फिर मेरे बचपन से जुड़ी कुछ और कहानियां भी सुनाई। सब हंस रहे थे! चलिए! आप भी हंसिए!

फिल्म 'ऊंचाई' में आएंगे नजर
अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म 'ऊंचाई' में काम कर रहे हैं। 'ऊंचाई' में परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा भी दिखाई देंगे। सूरज और अनुपम ने सलमान खान और माधुरी दीक्षित-स्टारर हम आपके हैं कौन, शाहिद कपूर और अमृता राव-स्टारर विवाह और सलमान खान और सोनम कपूर-स्टारर प्रेम रतन धन पायो सहित कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications