फिल्मों में आतंकवाद का खात्मा करने वाले बॉलीवुड 'अल्फा मेल' की ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी, किस बात का है डर?
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 टूरिस्टों को निशाना बनाया। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत नष्ट कर दिया। भारतवासियों ने खुशी मनाई, हर कोई सेना का हौसला बढ़ा रहा था। सेलेब्स ने भी सेना के पराक्रम को लेकर ट्वीट किया। लेकिन कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने इस ऑपरेशन पर कुछ नहीं बोला। सोशल मीडिया पर इनकी खिंचाई भी हुई।
दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर अपने देश का सपोर्ट किया। साथ ही भारत के ऑपरेशन को खूब कोसा। लेकिन बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्में बनाने वाले हीरोज ने ना पाकिस्तान को कुछ बोला और ना ही देश की सेना को लेकर कुछ भारी भरकम बात कही।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सैफ अली खान, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को नेस्तनाबूत कर चुके हैं। लेकिन इस पूरे मामले में न किसी खान ने बोला और न ही आलिया,अक्षय और विक्की ने मुखरता से बोला। सलमान ने एक ट्वीट भी किया था, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। इसमें भी उनकी खूब खिंचाई हुई। इतना ही नहीं उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठने लगे थे। वहीं, शाहरुख और सैफ ने तो इस मामले में चुप्पी ही बांधे रखी। यही हाल आलिया भट्ट का रहा। अक्षय और विक्की ने ट्वीट तो किया, लेकिन सिर्फ जय हिंद और जय हिंद की सेना। इसमें कहीं भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।
पाकिस्तानी एक्टर्स में मावरा खान, हानिया आमिर और फवाद खान एक्टर्स ने भारत का नाम लेकर निशाना साधा। भारतीय एक्टर्स का रुख देख सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। आखिर शाहरुख, सलमान और सैफ जैसे सुपरस्टार्स को किस बात का डर है। कुछ भी ये भी कह रहे हैं कि अभी कुछ दिनों में यही स्टार्स ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म की तरफ भागेंगे। क्योंकि इस ऑपरेशन पर फिल्म अनाउंस हो गई है।
रिपोर्ट्स की माने सलमान खान तो 2020 में हुई गलवान घाटी संघर्ष पर बनने वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications