स्‍वरा भास्‍कर बनीं प्‍यारी सी बेटी की मां, फोटो शेयर कर बताया क्‍या रखा है नाम

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर मां बन चुकी हैं, उन्‍होंने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है। स्‍वरा भास्‍कर और उनके सपा नेता पति फहद अहमद बेटी के जन्‍म से बेहद खुश हैं। बेटी के जन्‍म की खुशखबरी स्‍वरा भास्‍कर ने अपने फैंस को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर शेयर की है। स्‍वरा ने अपने पति फहद अहमद और अपनी नवजात बच्‍ची के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ ही ये भी खुलास किया कि उन्‍होंने अपनी नन्‍हीं सी परी का क्‍या नाम रखा है?

swara

स्‍वरा ने पति फहद के साथ अपनी नवजात बच्‍ची की फोटो शेयर की है। जिसमें एक्‍ट्रेस ने बताया कि उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है।

मां बनने की खुशी शेयर करते हुए स्‍वरा ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखी, जिसमें अपने मां बनने की खुशी का इजहार करते हुए लिखा- एक प्रार्थना सुनी गई और एक आर्शीवाद दिया गया.. हमारी बच्‍ची राबिया का जन्‍म 23 सितंबर 2023 को हुआ। मैं आभारी हूं और बहुत खुश हूं, वाकई ये बिलकुल नई दुनिया है। इसके साथ ही स्‍वरा ने लिखा आपके प्‍यार के लिए धन्‍यवाद।

स्‍वरा भास्‍कर की इस पोस्‍ट पर बॉलीवुड की हस्तियां बधाई दे रही हैं। तिलोत्तमा शोम और निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा "ओह जानेमन! बहुत-बहुत बधाई, आप दोनों को बधाई।"

बता दें स्‍वरा भास्‍कर ने सपा नेता फहद अहमद से फरवरी 2023 में शादी की थी और सबको सरप्राइज कर दिया था। उन्‍होने अपनी शादी की फोटो सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था 'कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज की तलाश करते हैं जो हमेशा आपके बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है।'

इसके बाद एक्‍ट्रेस ने जून महीने में स्‍वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गई फोटोज में स्वरा को बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+