Kiss controversy: शिल्पा शेट्टी ही नहीं इन एक्ट्रेस के रीयल लाइफ किस से मचा था हंगामा, जब हुआ था विवाद

मुंबई, 25 जनवरी: बॉलीवुड ने लाखों इंटीमेंट और लिप लॉक सीन्स को बड़े पर्दे पर उतारा होगा, लेकिन जब भी किसी एक्ट्रेस के साथ ऑफ-स्क्रीन ऐसा कुछ हुआ है तो उसका हंगामा दूर तक सुनाई दिया है। अब शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे की किस कंट्रोवर्सी को ही ले लिजिए, 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया है। आपको याद होगा कि हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को चूमा था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब आपको बताने जा रहे है उन किस कंट्रोवर्सी के बारे में जिनकी चर्चाएं सालों से की जा रही है।

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे

हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का किस विवाद इन सब में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है। साल 2007 में राजस्थान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को बार-बार किस किया था। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया था। अब 15 साल बाद आखिरकार एक अदालत ने उनको राहत दे दी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने पुलिस रिपोर्ट और दस्तावेजों को ध्यान में रखा और फैसला सुनाया कि शिल्पा के खिलाफ आरोप "निराधार" थे और इसलिए उन्हें अपराधों से मुक्त कर दिया गया।

राखी सावंत और मीका सिंह

राखी सावंत और मीका सिंह

साल 2006 में एक पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस करने के बाद मीका सिंह ने हर न्यूज चैनल पर सुर्खियां बटोरीं थी। राखी को जबदस्ती किस करने की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। मीका को राखी का फेस जबरन हाथों में लेकर होठों पर किस करते देखा गया था। घटना के बाद मीका के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्टों में कहा गया था कि मीका ने राखी के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन सिंगर ने दावा किया कि वह राखी को उनका किस लौटे रहा थे, जिसने कथित तौर पर उसे पहले चूमा था।

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

साल 2007 में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की तस्वीरों ने सबको हैरानी में डाल दिया था। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। न्यूज पेपर्स के लेकर टीवी चैनल्स में इन फोटोज ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में फैंस ने बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिंक-अप का भी अंदाजा लगाया था। जबकि उस वक्त बिपाशा जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में थी।

करीना कपूर और शाहिद कपूर

करीना कपूर और शाहिद कपूर

किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ था, जब शाहिद कपूर का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर को स्मूच करते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया था। एमएमएस क्लिप न केवल शहर में चर्चा का विषय बनी, बल्कि उस समय सबसे अधिक वायरस वीडियो में से एक बन गई थी। वीडियो में शाहिद और करीना एक दूसरे को स्मूच और किस करते नजर आए थे। हालांकि करीना और शाहिद दोनों ने इस क्लिप से साफ इनकार करते हुए कहा था कि वो उनकी नहीं थी।

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या

कोलकाता के क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन में किस करने के बाद दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। भरे स्टेडियम में शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स पर रॉयल चैलेंजर्स की जीत का जश्न मनाते हुए सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका पादुकोण को सबके सामने किस किया था, जिसको देखकर एक बार दर्शक भी चौंक गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+