...तो इस वजह से टूट गया था अभिषेक और रानी मुखर्जी का रिश्ता? सामने आई ये बड़ी वजह
मुंबई, 12 अक्टूबर: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए रिश्तों को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है, फिल्म जगत में किसी एक्टर का किस एक्ट्रेस से साथ अफेयर चल रहा है, ऐसी खबरें आए दिन सुर्खियां बटोरती है, लेकिन यहां सबका इश्क पूरा नहीं होता। किसी एक्टर का इश्क मुकम्मल होता है तो किसी का प्यार का शादी तक नहीं पहुंच पाता, ऐसी ही रिलेशनशिप की खबरें रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की आई थी, ऐसी भी चर्चाएं थीं कि रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की शादी हो सकती है, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद ये रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया।

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच प्यार!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर कपल में से एक हैं, लेकिन इस ड्रीम मैरिज से पहले अभिषेक का नाम कुछ एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था, जिसमें एक नाम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का भी हैं। दरअसल, मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' में पहली बार अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने साथ काम किया था। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थी।

बच्चन परिवार के सबसे करीबियों में थी रानी
'युवा' के बाद उन्होंने 'बंटी और बबली', 'कभी अलविदा ना कहना' में फिर साथ काम किया। 'बंटी और बबली' में अभिषेक और रानी की जोड़ी हिट साबित हुई और फिर बॉलीवुड के गलियारों में उनके रोमांस के चर्चाएं सुर्खियां बटोरने लगी। यहां तक की एक जमाने में रानी मुखर्जी बच्चन परिवार के सबसे करीबियों में शुमार थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने आपस में दूरी बना ली।

रिश्ते टूटने की वजह बनी 'ब्लैक'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते ने फिल्म 'ब्लैक' के रिलीज होने के बाद एक बहुत बुरा मोड़ ले लिया था। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका को हर तरफ तारीफ मिली, लेकिन एक चीज थी, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और वह थी रानी और बिग बी के बीच का एक किस सीन। रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन को लिप किस किया था।

जया बच्चन नहीं चाहती थीं वो सीन रानी मुखर्जी करें
कहते हैं कि इस किस सीन से न सिर्फ अभिषेक बच्चन बल्कि बिग बी की पत्नी और अभिनेत्री जया बच्चन भी इससे चिढ़ गईं थी। रानी को स्क्रीन पर अपने पिता को किस करते देख अभिषेक नाराज हो गया और उसने उससे दूरी बनाने का फैसला कर लिया। रानी ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। जब से दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। यहां तक की अभिषेक ने रानी को अपनी शादी का कार्ड भी नहीं भेजा था।

अभिषेक ने ऐश से तो रानी ने आदित्य से की शादी
अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी तो वहीं रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से अपना घर बसा लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या हैं और रानी और आदित्य की बेटी का नाम आदिरा है। दोनों के बीच कड़वाहट अभी भी जारी है। जिसके चलते बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान को रानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications