Video: दीपिका पादुकोण ने लो प्रोफाइल गेटअप में इकोनॉमी क्लास में की यात्रा, फैन ने फिर भी पहचान लिया और...
दीपिका पादुकोण ने लो प्रोफाइल गेटअप में इकोनॉजी क्लास में की यात्रा, फैन ने पहचान लिया और बना डाला Video

बॉलीवुड सेलिब्रेटीज और वीआईपी हस्तियां हवाई यात्रा के दौरान बिजनेस क्लास में यात्रा करना प्रेफर करते हैं। इसकी खास वजह है कि उनकी प्राइवेसी में यात्रा के दौरान कोई खलन ना पड़े। हालांकि ये कितना भी अपने आप को छिपाए चेहरा देखते ही लोग इन्हें इकोनॉमी क्लास पहचान लेते हैं। जैसा की हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हुआ। दीपिका पादुकोण हाल ही में फ्लाइट में बिजनेस क्लास के बजाय इकोनॉमी क्लॉस में यात्रा करती नजर आईं । दीपिका ने ऐसा गेटअप बना रखा था कि उन्हें कोई पहचान ना पाए लेकिन उनके एक फैन ने उन्हें पहचान लिया और उनका वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो जमकर वायरल हो रहा है।

लो प्रोफाइल गेटअप में इकोनॉजी क्लास में की यात्रा
ये वीडियो रेडिट पर शेयर किया है। जिसमें हाल ही में रिलीज हुई पठान फिल्म की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फ्लाइट में इकोनॉमी क्लॉस में यात्रा करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने यात्रा के दौरान लो प्रोफाइल बनाए रखा और किसी भी तरह की अटेंशन से परहेज किया, लेकिन उनके एक फैन ने अभिनेत्री को पहचान लिया और अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना डाला।

वॉशरूम की ओर जाते समय दीपिका फैन के कैमरे में हो गईं कैप्चर
दीपिका वीडियो में फ्लाइट में एक छोर से दूसरे छोर वॉशरूम की ओर जाते हुए नजर आ रही हैं। उनके आगे उनका एक बॉडीगाड भी चलता नजर आ रहा है। दीपिका ने फ्लाइट में लो प्रोफाइल बनाए रखा और किसी भी तरह के अटेंशन से परहेज किया। इसके बावजूद कई यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया और बस उन्हें निहारते ही रहे।

बेसबॉल टोपी और बालो से छिपा रखा था चेहरा
वीडियो में, दीपिका ने अपने फेस को बालों और टोपी से छिपा रखा था और बहुत ही ढीली-ढाली स्पोर्ट्स जैकेट पहनी हुई थी कि लोग उन्हें पहचान नहीं सके लेकिन एक यात्री ने ना केवल उन्हें पहचान लिया बल्कि उनका वीडियो भी कैप्चर कर लिया। दीपिका को प्रशंसकों का ध्यान दूर रखने में मदद करने के लिए बेसबॉल टोपी के साथ एक नारंगी जैकेट बनाया था। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब और किस फ्लाइट में यात्रा कर रही थी।

कैटरीना-विक्की भी इकोनॉमी क्लास में कर चुके हैं यात्रा
यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को इकोनॉमी ट्रैवल करते हुए नजर आए। दिसंबर 2022 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इकोनॉमी क्लास में ट्रैवेल करते नजर आए थे। वीडियो में, कैटरीना कैफ ब्लैक कलर की ड्रेस, टोपी पहने और काले रंग का मास्क पहने हुए धूप के चश्मा पहने नजर आई थीं। उनके एक्टर पति ने विक्की कौशल ग्रे कलर के आउटफिट में कैप, मास्क और सनग्लासेज भी लगाए नजर आए। फ्लाइट में एंट्री करते हुए उन्होंने किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किए बिना अपनी सीट पर बैठ गए थे।

दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म से की है साल की धमाकेदार शुरूआत
दीपिका पादुकोण की इस साल की शुरूआत में ही अपनी पठान फिल्म से धमाकेदार शुरूआत की है। एक्ट्रेस ने पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से उनकी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बुधवार को ट्वीट किया कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब है।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बता की जाए तो एक्ट्रेस इन दिनों फाइटर की शूटिंग कर रही हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फ़्रैंचाइज़ी होने के नाते, यह फिल्म ऋतिक रोशन के साथ दीपिका के पहले सहयोग को चिह्नित करती है। अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में लिया गया है। फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। फाइटर के अलावा, दीपिका द इंटर्न के हिंदी रीमेक का भी हिस्सा हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया गया है। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में अजय देवगन के साथ भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications