बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार, शारजाह जेल में कैद, परिवार की हुई ऐसी हालत
Chrisann Pereira: एक्ट्रेस क्रिसन परेरा के परिवार का कहना है कि क्रिसन आरोपी नहीं हैं बल्कि उन्हें फंसाया गया है। परिवार के अनुसार रवि नाम के एक शख्स ने क्रिसन को शारजाह बुलाया था।

Chrisann Pereira: बॉलीवुड फिल्में जैसे 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि उन्हें ड्रग्स की तस्करी करने मामले में शारजाह सेंट्रल जेल में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को करीब दो हफ्ते पहले ही जेल में बंद कर दिया गया था। फिलहाल भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की खबर इंडिया में रह रहे उनके परिवार को दे दी है। वहीं परिवार का दावा है कि क्रिसन इस मामले में आरोपी नहीं हैं बल्कि उन्हें फंसाया गया है।
ड्रग्स तस्करी मामले में क्रिसन परेरा गिरफ्तार
एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई के शारजाह एयरपोर्ट पर क्रिसन परेरा के लैंड होते ही उन्हें वहां मौजूद अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से ही इंडिया में रहे रहे उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी। भारतीय वाणिज्य दूतावास का के अनुसार एक्ट्रेस क्रिसन परेरा की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद उन्हें इस बारे में सूचना दी गई थी।
परिवार वालों ने कहा- बेटी को फंसाया गया है
वहीं एक्ट्रेस क्रिसन परेरा के परिवार का कहना है कि क्रिसन आरोपी नहीं हैं बल्कि उन्हें फंसाया गया है। परिवार के अनुसार रवि नाम के एक शख्स ने क्रिसन को शारजाह बुलाया था। उसने सबसे पहले क्रिसन की मां प्रेमिले परेरा से संपर्क किया था। क्रिसन की मां ने बताया कि रवि नाम के इस शख्स ने कहा था कि वह एक इंटरनेशनल वेब सीरीज के लिए कास्टिंग कर रहा है। मां ने रवि को क्रिसन से मिलवाया था।
रवि नाम के एक शख्स पर मां ने लगाए आरोप
इंडिया में कुछ मुलाकातों के बाद क्रिसन को दुबई में वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने की बात कही गई थी। क्रिसन के परिवार के अनुसार रवि ने ही एक्ट्रेस के आने-जाने और यूएई में रहने की पूरी बुकिंग की थी। वही क्रिसन को दुबई पहुंचने के सारे डायरेक्शन दे रहा था।
ट्रॉफी में मौजूद था ड्रग्स
क्रिसन की मां ने बताया कि 1 अप्रैल 2023 को दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले, रवि ने क्रिसन को एक ट्रॉफी दी थी और कहा था कि ये वेब सीरीज के स्क्रिप्ट का हिस्सा है। एयरपोर्ट पर जब क्रिसन को अधिकारियों ने पकड़ा, तो इसी ट्रॉफी में से ड्रग्स बरामद किए गए थे। इसके बाद गत 10 अप्रैल 2023 को शारजहा पुलिस ने एक्ट्रेस पर ड्रग्स तस्करी के आरोप लगाए। खबर है कि रवि नाम का वह शख्स फिलहाल लापता है।
परिवार वालों ने दुबई में हायर किया वकील
एक्ट्रेस क्रिसन परेरा के परिवार ने अपनी बेटी को बचाने के लिए दुबई में एक वकील हायर किया है। परिवार का कहना है कि वकील की फीस 13 लाख रुपये है और ऐसे में वह लोग अपनी बेटी को सुरक्षित इंडिया वापस लाने के लिए अपने घर को गिरवी रखने तक की तैयारी कर चुके हैं। परिवार के अनुसार इस मामले में 40 लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
मुंबई पुलिस में दर्ज की शिकायत
वहीं कथित तौर पर क्रिसन परेरा के परिवार वालों ने ड्रग तस्कर रवि के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की भी कोशिश की थी लेकिन मुंबई पुलिस फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात सरकार से आधिकारिक आरोपों की कॉपी प्राप्त करने का इंतजार कर रही है जिसके बाद इंडिया में रवि नाम के उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications