अयोध्‍या राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची आलिया भट्ट की साड़ी पर ऐसा क्‍या खास था, जिसने जीता फैंस का दिल

Ram Mandir Pran Pratishtha Alia Bhatt Saree: राम नगरी अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां भी पहुंची और राम भक्ति में डूबी नजर आईं। मंदिर में बालरूपी राम लला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद उनके दिव्‍य दर्शन होते ही लोग जय श्री राम का उद्घोष करने लगे थे। 500 सालों के इंतजार के बाद अपनी रामनगरी अयोध्‍या में भगवान राम के आगमन पर उनका स्‍वागत करने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं।

Alia Bhatts saree

इस समारोह में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने भारतीय अंदाज ने सबको खूब प्रभावित किया। फिरोजी रंग की खास साड़ी में लिपटी हुई आलिया के ट्रेडिशनल अंदाज ने सबको मोहित कर लिया। इस समारोह में आलिया ने जो साड़ी पहनी हुई थी उसकी सोशल म‍ीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, आलिया की साड़ी में ऐसा कुछ खास था जिसे पहनकर एक्‍ट्रेस ने अपने फैंस का दिल जीत लिया।

Alia Bhatt

दरअसल, आलिया भट्ट ने इस विशेष आयोजन के लिए ये खास धार्मिक साड़ी डिजाइन करवाई थी। ये साड़ी रामायण थीम पर तैयार की गई थी।

आलिया भट्ट ने जो मैसूर सिल्‍क की फिरोजी रंग की साड़ी पहनी थी उसके आंचल यानी पल्‍लू और किनारों पर रामायण के विशेष दृश्‍य थे। साड़ी के पल्‍लू पर राजा दशरथ का वचन, गुहा के साथ नाव में स्‍वर्ण मृग , शिव धनुष को राम भगवान द्वारा तोड़ना, सीता अपहरण, राम सेतु, हनुमान भगवान द्वारा सीता माइया को अशोक वाटिका में भगवान राम की अंगूठी भेंट करने के अलावा राम पट्टाभिषेक जैसे चित्र अंकित थे जो पूरी राम कथा कह रहे थे।

Alia Bhatts saree

किसने तैयार की है ये साड़ी

आलिया भट्ट की इस खास साड़ी को @madhurya_creations ने तैयार की है। रामायण थीम पर आधारित इस साड़ी पर ये सभी लघु चित्र पारंपरिक "पट्टचित्र" शैली में बनाए गए थे जो रामायण की विशेष घटनाओं के वृतांत बयां कर रहे।

Alia Bhatts saree

100 घंटे में की गई तैयार
इस साड़ी को तैयार करने में दो कारीगरों को पूरे 100 घंटे लगे। दो कारीगरों ने इस खास साड़ी को तैयार के लिए लगातार 10 दिनों तक काम किया। ये कस्‍टम-मेड सिल्‍क साड़ी है।

आलिया की सादगी ने जीता दिल
डीप नेक ब्लाउज के साथ आलिया भट्ट ने लाइट मेकअप किया था और छोटे से नाजुक से इयर रिंग कैरी किया हुआ था। आलिया ने इस मौके पर अपने बालों का खास हेयर स्‍टाइल के साथ जूड़ा बनवाया था। लाइट मेकअप और हल्‍के गहनों के साथ इंडियन ट्रेडिशनल लुक में आलिया भटृ बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आलिया भट्ट की इस साड़ी की कीमत

भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के समय एक्‍ट्रेस ने जो साड़ी पहनी थी उसको डिजाइन करने वाली कंपनी के प्रमुख भारती हरीश ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि आलिया ने कर्नाटक के मैसूर सिल्‍क साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्‍लू पर रामायण के महत्‍वपूर्ण क्षणों का चित्रण कलाकारी से किया गया था। भारती हरीश के अनुसार इस साड़ी की कीमत 45 हजार रुपये है।

समारोह में छा गई आलिया-रणवीर कपूर की जोड़ी

सोशल मीडिया पर आलिया की इस साड़ी के साथ आलिया और रणवीर कपूर की जोड़ी की तारीफ भी जमकर हो रही है। इस मौके पर सिल्‍क के सफेद रंग के खास कुर्ते पैजामे और शॉल में रणवीर कपूर अपनी खूबसूरत पत्‍नी आलिया भट्ट के साथ हर पल नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+