बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर्स ने निभाए हैं 'गे' रोल, 'माचो- मैन' और जूनियर बच्चन करते हैं गर्व
'गे' यानि समलैंगिकता को भले ही मान्यता मिल गई हो लेकिन लोग आज भी इसे अलग नजर से देखता है। बॉलीवुड को ऐसे किरदार दिखाने के लिए कई वर्ष लग गए। अक्षय कुमार और फवाद खान जैसे मुख्यधारा के अभिनेताओं को 'गे' भूमिका निभाई।
नई दिल्ली, 14 मार्च: 'गे' यानि समलैंगिकता को भले ही मान्यता मिल गई हो लेकिन समाज आज भी इसे अलग नजर से देखता है। बॉलीवुड को ऐसे किरदार दिखाने के लिए कई वर्ष लग गए। अक्षय कुमार और फवाद खान जैसे मुख्यधारा के अभिनेताओं को 'गे' भूमिका निभाई। माचो मैन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा कई कई ऐसे टॉप एक्टर्स हैं, जिन्होंने समलैंगिक किरदार बखूबी निभाए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग के चलते कई फिल्में हिट भी हुईं। अक्षय कुमार से लेकर मनोज बाजपेई तक के ऐसे रोल फिल्मों में हैं।

फिल्मों में समलैंगिक बनकर इन अभिनेताओं ने समाज को एक अलग मैसेज दिया है। समलैंगिक समुदाय (LGBT) को पर्दे पर दिखाने में हिन्दी फिल्म उद्योग को लंबा समय लग गया। हालाकि कि वे भी इसी समुदाय से आते हैं इसके बावजूद भारत में अब तक समलैंगिकों के लिए अलग भावना है। वहीं अक्षय कुमार और फवाद खान जैसे मुख्यधारा के अभिनेताओं को समलैंगिग की भूमिकाओं को आसानी से निभाया है। यह समाज के लिए एक अनोखा संदेश है।

माचो- मैन का 'ढिशूम' में 'गे' रोल
बॉलीवुड में माचो- मैन के नाम से जाने जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी गे का किरदार निभाया है। वे फिल्म 'ढिशूम' (Dishoom) में एक गे के रोल में थे। अक्षय कुमार की एक्टिंग के सब कायल हैं। इसका कारण यह है कि जब वे कोई किरदार निभाते हैं तो उसमें खो जाते हैं। उन्हेंने गे का किरदार निभाते हुए इस बात की चिंता नहीं कि लोग उनके बारे में क्या विचार करेंगे।

'कपूर एंड सन्स' में फवाद बने थे समलैंगिक
फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में एक्टर फवाद ने गे का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म के अंत में जाकर यह खुलासा हुआ था कि फवाद एक गे के रोल में थे। यह फिल्म वर्ष 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट अभिनेत्री की किरदर में थी।

जूनियर बच्चन ने निभाया 'गे' किरदार
बॉलीवुड इंटस्ट्री में जूनियर बच्चन के नाम से जाने वाले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी 'गे' का अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म दोस्ताना में 'गे' होने का ड्रामा किया था। यह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।

'दुल्हन हम ले जायेंगे' में अनुपम खेर का 'गे' रोल
सलमान खान की फिल्म 'दुल्हन हम ले जायेंगे' (Dulhan Hum le jayenge) काफी हिट हुई थी। इसमें अनुपम खेर करिश्मा कपूर के मामा के रोल में थे। फिल्म में जहां भी अनुपम खेर दिखे वह एक कमेडी सीन था। अनुपम खेर का यह रोल 'गे' का था।

'गे' प्रोफेसर के किरदार में मनोज बाजपेयी
फिल्म 'अलीगढ़' में मनोज बाजपेयी ने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर अधारित है। जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की कहानी है, जो कि 'गे' है।












Click it and Unblock the Notifications