बॉलीवुड के वो एक्‍टर और एक्‍ट्रेस जो 2021 में बने मम्‍मी-पापा

बॉलीवुड के वो एक्‍टर और एक्‍ट्रेस जो 2021 में बने मम्‍मी-पापा

नई दिल्‍ली, 07 दिसंबर। बॉलीवुड के लिए 2021 का शुरूआती दौर बड़ा ही कठिन गुजरा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान फिर से लोग घर में कैद हो गए थे और शूटिंग कामकाज को दोबारा ब्रेक लग गया। इस दौरान सेलिब्रेटीज सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपने फैंस से जुड़े रहे। वहीं कुछ सेलिब्रेटीज ने अपने घर में खुशखबरी आने की खबर देकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस 2021 में कई एक्‍टर और एक्‍ट्रेस ने शादी की वहीं कई सेलिब्रेटीज मम्‍मी पापा बने। इनमें कई फेमस एक्‍ट्रेस तो दोबारा मां बनी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर-पति विराट कोहली ने इस साल सबसे पहले खुशखबरी दी। 11 जनवरी, 2021 को इस खूबसूरत जोड़ी के घर में एक बेटी का जन्‍म हुआ जिसका नाम वामिका रख। जबकि दोनों सेलिब्रेटीज ने अपनी बेटी की अभी तक मीडिया में मुंह दिखाई नहीं की है। बच्‍ची के जन्‍म से पहले ही दोनों ने साफ कर दिया था कि हम अपने बच्‍चे को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। अनुष्‍का और विराट ने अभी तक जो भी फोटो शेयर की है उसमें वामिका का केवल पिछला हिस्‍सा ही दिखा। वो दिखने में कैसी है ये अभी भी राज है। हालांकि वामिका को प्‍यार से अनुष्‍का और विराट के फैंस 'विरुष्का' बुलाते हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर साल की शुरूआत में दोबारा मां-पापा बने थे। 21 फरवरी 2021 को करीना ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया। जिसका नाम जेह और जहांगीर है। करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उनके पहले बेटे का नाम तैमूर है।

दीया मिर्जा और वेभव रेखी

दीया मिर्जा और वेभव रेखी


दीया मिर्जा के लिए ये साल डबल खुशियां लेकर आया। इस साल पहले दीया मिर्जा ने शादी रचाई और शादी के छह महीने बाद ही बेटे को जन्‍म की खबर सबको सुनाकर हैरान कर दिया था। दीया मिर्जा और उनके पति वैभव रेखी ने 14 मई 2021 को अपने घर में बेटे के रूप में नवजात शिशु का स्‍वागत किया। हालांकि नवजात की तबीयत संभलने के बाद दीया ने इसकी खबर सोशल मीडिया के जरिए थोड़ा देर से दी थी।

अपारशक्ति खुराना और आकृति अहूजा

अपारशक्ति खुराना और आकृति अहूजा

अपारशक्ति खुराना और आकृति अहूजा के घर में इस साल अगस्‍त में किलकारियां गूंजी थी। 27 अगस्‍त 2021 को खुराना के घर एक बेटी का जन्‍म हुआ जिसका नाम अर्ज़ोई ए खुराना रखा। नाम के बार में खुराना ने बताया था कि "हमने नाम को शॉर्टलिस्ट करने से पहले 100 से अधिक नामों के बारे में सोचा। हम उसे ज़ोई और ज़ूज़ू प्‍यार से बुलाते हैं।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी 3 अक्‍टूबर 2021 को दोबारा अभिभावक बने। सोशल मीडिया के जरिए इस कपल ने खुद सूचना दी थी कि हमारे घर में बेटे का जन्‍म हुआ है।नेहा की पहले से एक प्‍यारी बेटी है जिसकी उम्र तीन साल है। दूसरे बच्‍चे के बाद अंगद ने जो पोस्‍ट लिखी थी उसमें वाहेगुरु का शुक्रिया भी अदा किया था।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ


प्रीति जिंटा और अमेरिकी पति जीन गुडइनफ के घर में खुशियों ने दस्‍तक दी है। सेरोगेसी से प्रीती जिंटा एक बार में दो बच्‍चों यानी जुड़वा बच्‍चों की मां बनी। 18 नवंबर को सरोगेसी के जरिए बेटे और बेटी को पाकर दोनों ही बहुत खुश है। प्रीती जिंटा ने अपने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+