जब विक्रम गोखले को गले की बीमारी की वजह से छोड़ना पड़ा था काम, फिर मुसीबत के दिनों में मसीहा बनकर आए अमिताभ

एक वक्त था, जब मुंबई में विक्रम गोखले के पास रहने की भी जगह नहीं थी। उस वक्त बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद की थी।

Vikram Gokhale: दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का आज पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया है। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। एक्टर ने कल आंखें खोली थीं, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि उनकी हालत में कुछ सुधार हो सकता है। लेकिन फिर आज खबर सामने आई कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। विक्रम गोखले ने अपने शानदार काम से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। लेकिन कहते हैं ना चमकने के लिए पहले तपना पड़ता है। ठीक ऐसा ही कुछ विक्रम गोखले के साथ भी था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में विक्रम गोखले ने बेहद बुरे और परेशानी भरे दिन देखे थे।

नहीं थी रहने की जगह

नहीं थी रहने की जगह

एक वक्त था, जब मुंबई में विक्रम गोखले के पास रहने की भी जगह नहीं थी। उस वक्त बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी मदद की थी। अमिताभ बच्चन ने इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल जोशी को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके बाद कहीं जाकर गोखले को सरकारी मकान मिला था। अमिताभ बच्चन के इस अहसान को वे कभी भूले नहीं थे। विक्रम गोखले ने अपने इंटरव्यू में जब-जब स्ट्रगल के दिनों का जिक्र किया, तब-तब उन्होंने मीडिया के सामने ये बात भी कही।

मुश्किल दिनों में मसीहा बने अमिताभ

मुश्किल दिनों में मसीहा बने अमिताभ

विक्रम गोखले ने अपने करियर की शुरुआत भी मुश्किल दिनों में उनकी मदद करने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म से की थी। एक्टर ने बॉलीवुड के महानायक की फिल्म परवाना से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी।

इन फिल्मों में किया है काम

इन फिल्मों में किया है काम

इसके बाद एक्टर ने भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा और मिशन मंगल जैसी हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार विक्रम गोखले ने फिल्म निकम्मा में काम किया। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा एक्टर ने टीवी सीरियल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

2016 में गले की बीमारी के चलते छोड़ा काम

2016 में गले की बीमारी के चलते छोड़ा काम

कई शानदार टेलीविजन सीरियलों और फिल्मों में काम करने के बाद एक्टर को गले की बीमारी हो गई थी। इसके बाद यानी साल 2016 में उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया से कुछ वक्त के लिए सन्यास ले लिया।

निधन की फैली थी अफवाह

निधन की फैली थी अफवाह

बताते चलें कि बीते दिनों विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैली थी। लेकिन फिर उनकी बेटी ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। तभी से एक्टर की तबीयत नाजुक बनी हुई थी। विक्रम गोखले के फैमिली फ्रेंड ने बताया कि एक्टर को मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हेल्थ में आया सुधार लेकिन फिर....

हेल्थ में आया सुधार लेकिन फिर....

इससे पहले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के पीआरओ शिरीष यादगिकर ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ में सुधार हो रहा है। सुधार धीमा है लेकिन स्थिर सुधार दिखाई दे रहा है। वे अपनी आंखें खोल रहे हैं, अपने अंगों को हिला रहे हैं और अगले 48 घंटों में वेंटिलेटर सपोर्ट बंद होने की संभावना भी है। उन्होंने आगे कहा- उनका बीपी और हार्ट रेट स्थिर है। लेकिन आज फिर खबर सामने आई कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+