Video: 'इंदिरानगर का गुंडा हूं मैं...', डायलॉग बोलते-बोलते अचानक भड़के सनी देओल, फाड़ दी स्क्रिप्ट

मुंबई, 16 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का मशहूर डायलॉग 'तारीख पे तारीख' तो आप सभी ने सुना ही होगा। बड़े पर्दे पर सनी देओल का एक्शन और बुलंद आवाज के लाखों दीवाने हैं, आज भी उनसे कोई मिलता है तो किसी ना किसी डायलॉग की फरमाइश कर देता है। यहां पर हम आपको सचेत करना चाहेंगे कि अगर आप सनी से किसी डायलॉग की फरमाइश करते हैं तो अपनी सेफ्टी का ख्याल आपको खुद रखना होगा।

सनी देओल का वीडियो वायरल

सनी देओल का वीडियो वायरल

जी हां, हाल ही में सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इसमें वह बार-बाल 'तारीख पे तारीख' डायलॉग बुलवाए जाने पर काफी भड़क जाते हैं। उनका गुस्सा देख सामने बैठे शख्स की बोलती बंद हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म दामिनी का फेमस डायलॉग 'तारीख पे तारीख' बोलने के दौरान सनी का पारा चढ़ जाता है। वह इस कदर गुस्सा होते हैं कि हाथ में रखा पेपर भी भाड़ देते हैं।

डायलॉग बोलते-बोलते अचानक भड़के सनी

डायलॉग बोलते-बोलते अचानक भड़के सनी

वीडियो में सनी देओल अपने घर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, इसी दौरान वह अपनी फिल्म के डायलॉग को रिपीट करते हैं। सामने बैठे शख्स की अपील पर सनी तीन बार अलग-अलग अंदाज में 'तारीख पे तारीख' डायलॉग बोलते हैं। चौथी बार भी शख्स को डायलॉग मन मुताबिक नहीं लगने पर वह फिर से टोकता है। इस पर सनी देओल को गुस्सा आ जाता है।

'नहीं होना मुझे वायरल यार'

'नहीं होना मुझे वायरल यार'

शख्स की गुजारिश पर भड़के सनी देओल उसके हाथ से पेपर छीनते हुए कहते हैं, 'अरे तूने मुझे क्या समझ रखा है? इंदिरानगर का गुंडा हूं मैं क्या...' और कागज मोड़कर सामने बैठे व्यक्ति के हाथ में थमाकर चले जाते हैं। बता दें कि सनी देओल ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नहीं होना मुझे वायरल यार।' सनी देओल का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, फैंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से फिर आई बुरी खबर,संगीतकार खय्याम की पत्नी और लोकप्रिय पार्श्व गायिका जगजीत कौर का निधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+