Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan: कैसी है सभी सैफ अली खान की हालत? सोहा ने दिया अपडेट

Saif Ali Khan health Update: सैफ अली खान पर मुंबई के बांद्रा के फ्लैट में हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। रविवार के उनका (सैफ अली खान) के स्वास्थ्य का बारे में सोहा अली खान ने जानकारी दी। एक्ट्रेस ने बताया कि सैफ अब स्वस्थ हो रहे हैं।

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को सोहा अली खान ने उनके हेल्थ अपडेट का जिक्र करते हुए कहा, "हम लोग बहुत ज्यादा खुश हैं कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। खुशनसीब हैं और ग्रेटफुल भी कि चीजें ज्यादा खराब नहीं हुई हैं। आप सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने भी भाई के लिए प्रे किया।"

Soha Ali Khan

इंदौर में एक कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि बांद्रा की ताजा घटना ने मुंबई में रहने वाले कई लोगों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मुंबई में इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो हर कोई स्थानीय जनता भी तनाव में आ जाती है। यह बॉलीवुड के बारे में नहीं है, यह हर किसी की सुरक्षा के बारे में है। हर किसी की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। और खासकर अगर एक आप्रवासी ऐसा कुछ करता है, तो हमें निश्चित रूप से अपनी भारतीय सीमाओं को सुरक्षित करना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है।"

दरअसल, सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हो गया था। घर में एक घुसपैठिया आ गया था, जिसने चाकू से सैफ पर वार किया। इस दौरान सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा भी फंस गया था। 6 घंटे चली सर्जरी के बाद जो डॉक्टर्स ने निकाल दिया था, अब सैफ ठीक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे सोमवार तक घर लौट सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+