बेटे जहांगीर और तैमूर के नाम पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स से बोले- 'हम अच्छे लोग हैं...'
मुंबई, 10 सितंबर। बॉलीवुड की मशूहर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने दूसरे बच्चे जहांगीर को लेकर सुर्खियों में हैं। बड़े बेटे 'तैमूर' के नाम को लेकर इस कपल को काफी कुछ सुनना पड़ा था लेकिन सौफ और करीना ने किसी की बातों पर भी ध्यान नहीं दिया। कुछ ऐसा ही अब छोटे बेटे 'जहांगीर' के नाम को लेकर भी इन बॉलीवुड हस्तियों को सुनने को मिल रहा है। हालांकि ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब देते हुए सैफ अली खान ने उनकी बोलती बंद कर दी है।

जहांगीर नाम को लेकर विवाद
करीना कपूर खान ने इसी साल फरवरी में सैफ अली खान के दूसरे बेटे को जन्म दिया। दोनों ने अपने बच्चे का नाम 'जहांगीर' रखा और घर में प्यार से उसे 'जेह' कहकर बुलाया जाता है। तैमूर के पैदा होती ही उन्हें एक सेलेब किड की तरह ट्रीट किया जाने लगा था, उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं है लेकिन उनके उलट जहांगीर को सैफ और करीना ने कैमरे से दूर रखा है।

चकाचौंध से बच्चों को दूर रखती हैं करीना
जहांगीर के जन्म के करीब पांच महीने बाद सैफ-करीना ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की थी, नाम का खुलासा भी काफी देर से किया गया। छोटो बेटे का नाम जहांगीर सुनते ही कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और बॉलीवुड स्टार कपल को ट्रोल भी किया गया। अब पिता सैफ अली खान ने अपने बच्चे के नाम पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

करीना कपूर ने क्या कहा?
सबस पहले करीना कपूर ने अपने बेटों तैमूर और जहांगीर का नाम रखने के लिए उन्हें और उनके पति सैफ अली खान को मिली आलोचना की निंदा की। हाल ही में एक अंटरव्यू में करीना ने ट्रोलर्स को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह खौफनाक है कि इसमें बच्चों को घसीटा जा रहा है। करीना ने कहा, ईमानदारी से यह सिर्फ एक नाम है जिन्हें हमने अपने बच्चों के लिए पसंद किया है। इसके अलावा ये कुछ नहीं। वे सुंदर नाम हैं और वे सुंदर लड़के हैं। यह समझ से बाहर है कि कोई बच्चों को ट्रोल क्यों करेगा। ट्रोलर्स के नजरिए से मैं अपनी लाइफ नहीं देखती।

सैफ बोले- हम अच्छे लोग हैं
वहीं, तैमूर और जहांगीर के पिता सैफ अली खान ने कहा, दुनिया एक जैसी नहीं है, सारे लोग बराबरी से खुश नहीं हैं। हम प्रिविलेज्ड लोग हैं और मुझे लगता है हम अच्छे लोग हैं। हम कानून का पालन करते हैं, हम अपना टैक्स भरते हैं और हम मनोरंजन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छा करते हैं। हम दुनिया की पॉजिटिविटी में योगदान देते हैं। जो लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं, बांट रहे हैं, भयानक होते जा रहे हैं, उन पर कॉमेंट करना बेकार है।

नेगेटिव कॉमेंट्स पर नहीं देता ध्यान
सैफ अली खान ने आगे कहा, 'मैं कोशिश करता हूं कि ये सब न पढ़ूं इसके बजाय किसी और चीज पर फोकस करता हूं। करीना और सैफ ने तैमूर के जन्म के बाद लोगों की काफी नेगेटिव कॉमेंट्स झेले थे तो छोटे बेटे जे को काफी वक्त तक सबकी नजरों से छिपाने की कोशिश की।' यह पहली बार है जब सैफ अली खान ने अपने बेटे के नाम को लेकर चुप्पी तोड़ी है। सैफ-करीना के फैंस उनके विचारों की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैंने अपना फूला हुआ शरीर, डार्क सर्कल..प्रेगनेंसी के दौरान सबकुछ देखा...', करीना ने किताब में किए कई खुलासा












Click it and Unblock the Notifications