'मैंने अपना फूला हुआ शरीर, डार्क सर्कल..प्रेगनेंसी के दौरान सबकुछ देखा...', करीना ने किताब में किए कई खुलासा

'मैंने अपना फूला हुआ शरीर, डार्क सर्कल..प्रेगनेंसी के दौरान सबकुछ देखा...', करीना ने किताब में किए कई खुलासा

मुंबई, 10 सितंबर: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की तो यह चर्चा का विषय बन गया था। 4 साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया। जो जन्म के बाद से ही एक सुपरस्टार बन गया था। लेकिन करीना कपूर ने प्रेगनेंसी के दौरान समाज की कई रूढ़ियों को तोड़ा है। यह हर दिन होता है कि आप किसी सेलेब्रिटी को रैंप वॉक करते हुए, अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखें। लेकिन जब समाज के रूढी सोच को तोड़ने की बात आती है तो करीना कपूर उसके लिए बेस्ट उदाहरण है।

Kareena Kapoor

करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दिनों और डिलीवरी के बाद के दिनों पर ''प्रेग्नेंसी बाइबिल'' नाम की एक किताब लिखी है। इस किताब में करीना ने बताया है कि कैसे अधिकांश बॉलीवुड सेलेब्रिटी गर्भवती होने पर घर से बाहर नहीं निकलते हैं। यह सोचकर कि वे कैसे दिखेंगे। लेकिन करीना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक काम किया है।

करीना कपूर खान ने बताया कि कैसे उनकी पहली डिलीवरी, जो कि एक शी-ऑपरेशन था। करीना ने बताया कि कैसे तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने अपना बढ़ा हुआ वजन, अपने शरीर पर बंधी पट्टी, फूला हुआ शरीर, डार्क सर्कल सबकुछ देखा है।

द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कहा, वहां मैं थी, जख्मी, गोल-मटोल, फूली हुई, थकी हुई। इसके अलावा मैंने बच्चे की डिलीवरी के बाद अपना निकला हुआ पेट, डार्क सर्कल, मेरी सी-चीरा की ड्रेसिंग पट्टी देखी। मैं आपको नहीं बता सकती कि मुझे उस वक्त कैसा लगा था।"

करीना कपूर ने कहा, "ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस जब गर्भवती हो जाती हैं तो घर से बाहर नहीं निकलती हैं। क्योंकि उनको इस बात की चिंता होती है कि अब वह ग्लैमरस नहीं दिखेंगी। अगर वह ज्यादा मोटी हो गईं तो लोग उन्हे जज करेंगे। लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं था। मैंने अपना हर पल जिया।

Recommended Video

    Kareena Kapoor Khan ने बेटे Taimur और Jehangir को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+