Govinda Caste News: मां थी मुस्लिम-पिता पंजाबी, आखिर गोविंदा की जाति क्या? किस धर्म को मानते हैं?
Govinda Caste News: बॉलीवुड के 'ही मैन' धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के साथ ही 'ची ची' हीरो गोविंदा (Govinda) भी अस्पताल से घर पहुंचे चुके हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखने के बाद घर लौटे गोविंदा अचानक फेंट हो गए। बेहोशी के हालत में उन्हें क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब डिस्चार्ज हो चुके हैं।
बाहर आते ही गोविंदा ने कहा, 'मैं ठीक हूं, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने भी पुष्टि की कि अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया पर एक सवाल बार-बार घूम रहा है- गोविंदा की जाति क्या है? उनकी मां मुस्लिम थीं? तो गोविंदा कौन सा धर्म मानते हैं? उनके कितने बच्चे हैं? आइए, सच्चाई से रूबरू होते हैं- बिना अफवाह, सिर्फ फैक्ट्स के साथ...

What Is Govinda Caste News: पिता पंजाबी, मां मुस्लिम से हिंदू बनीं
गोविंदा का पूरा नाम गोविंद अरुण आहूजा (Govind Arun Ahuja) है। उनके पिता अरुण कुमार आहूजा पंजाब के गुजरांवाला (अब पाकिस्तान) के पंजाबी परिवार से थे और फिल्म निर्माता-कलाकार थे। मां निर्मला देवी (मूल नाम नाजिम) वाराणसी की थीं, जो मुस्लिम परिवार में जन्मीं। अरुण से शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया और नाम बदलकर निर्मला देवी रखा।
- पितृ पक्ष: पंजाबी (अहूजा)
- मातृ पक्ष: मूल रूप से मुस्लिम, बाद में हिंदू
- गोविंदा: हिंदू धर्म का पालन करते हैं
- जाति:आहूजा उपनाम वाले लोग धर्म हिंदू, जाति- पंजीबी खत्री होते हैं।
Govind Arun Ahuja Kids Name: कितने बच्चों के पिता हैं गोविंदा?

गोविंदा दो बच्चों के पिता हैं:
- टीना आहूजा (जन्म: जुलाई 1989) - अभिनेत्री
- यशवर्धन आहूजा (जन्म: मार्च 1997) - फिल्मों में डेब्यू की तैयारी
पत्नी सुनीता आहूजा से 11 मार्च 1987 को शादी की, लेकिन चार साल तक गुप्त रखी। दोनों की मुलाकात सुनीता की बहन की शादी में हुई थी, जब सुनीता 15 और गोविंदा 21 साल के थे।
Govind Sister-Brother Siblings: गोविंदा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे
गोविंदा अपने माता-पिता की छठी संतान थे। पिता की एकमात्र फिल्म फ्लॉप होने से परिवार आर्थिक तंगी में आ गया। आलीशन बंगला छोड़ना पड़ा। गोविंदा ने बचपन में नौकरी की तलाश की, लेकिन अंग्रेजी कमजोर होने से सफलता नहीं मिली।
भाई-बहन:-
- कीर्ति कुमार (Kirti Kumar- बड़े भाई) - निर्देशक, निर्माता (निधन)
- कामिनी खन्ना (Kamini Khanna- बहन) - पूर्व लेखिका, अब फिटनेस गुरु
- पुष्पा आहूजा आनंद (Pushpa Ahuja Anand- बहन) - 2011 में निधन
- पद्मा शर्मा (Padma Sharma- बहन) - 1984 में कैंसर से निधन; कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह की मां
Govind Affair: नीलम और रानी से अफेयर, फिर सुनीता को चुना
एक वक्त गोविंदा का नाम नीलम कोठारी (Neelam Kothari) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) से जुड़ा। नीलम के प्यार में दीवाने थे, रानी से शूटिंग के दौरान दिल लग गया। लेकिन शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए दोनों रिश्ते तोड़ दिए।
Govind Autograph Price: ऑटोग्राफ की कीमत
गोविंदा के ऑटोग्राफ वाली 'हीरो नंबर 1' फोटो Amazon ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ₹3,400 (44% डिस्काउंट के बाद) में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- Govinda: कहां हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? पति के बेहोश होने के बाद भी नहीं पहुंचीं अस्पताल? क्या है वजह












Click it and Unblock the Notifications