Govinda: कहां हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा? पति के बेहोश होने के बाद भी नहीं पहुंचीं अस्पताल? क्या है वजह
Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मंगलवार की देर रात मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घर पर बेहोश हो गए थे गोविंदा
बताया जा रहा है कि घर पर अचानक बेहोश होने के बाद गोविंदा को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।

गोविंदा के साथ अस्पताल क्यों नहीं पहुंचीं सुनीता आहूजा?
-हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में गोविंदा के करीबी दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि जब ये घटना हुई, उस वक्त गोविंदा की फैमिली उनके साथ मौजूद नहीं थी। ललित बिंदल ने कहा- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फिलहाल मुंबई में नहीं हैं।
-ललित बिंदल ने बताया- सुनीता आहूजा एक शादी में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गई हुई हैं। उन्हें गोविंदा की खबर दे दी गई है। वहीं बेटी टीना भी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं, वो भी वापस आ रही हैं और शाम तक मुंबई पहुंच जाएंगी।
क्या हुआ था गोविंदा के साथ?
-ललित बिंदल ने बताया- दिन में गोविंदा को कमजोरी महसूस हो रही थी। शाम को उन्हें कुछ सेकंड के लिए डिसऑरिएंटेशन यानी चक्कर और बेहोशी जैसी स्थिति हुई थी। परिवार के डॉक्टर ने फोन पर एक दवाई लेने की सलाह दी थी जो उन्होंने रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ली थी।
-ललित बिंदल ने बताया- इसके बाद गोविंदा अपने कमरे में आराम करने चले गए थे लेकिन रात 12 बजे उन्हें अचानक घुटन और बेचैनी महसूस होने लगी थी। रात 12:15 बजे गोविंदा ने मुझे फोन किया। मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
-ललित बिंदल ने आगे कहा- करीब 1 बजे गोविंदा को अस्पताल में एडमिट किया गया। वहां कई सारे टेस्ट हुए हैं और मेडिकल रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल वह स्थिर हैं और आराम कर रहे हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा
-वहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार गोविंदा की तबीयत में अब काफी सुधार है और उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह आराम कर रहे हैं और उन्हें कुछ दवाइयां जारी रखनी होंगी। अस्पताल से बाहर निकलते समय गोविंदा ने मुस्कराते हुए मीडिया से बातचीत की और अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की।
-अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा- योग और प्राणायाम बहुत अच्छे हैं। जो लोग हैवी एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। मुझे लगता है कि योग ही सबसे अच्छा तरीका है खुद को फिट रखने का। मैं अब अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान दे रहा हूं और योग को जीवन का हिस्सा बना रहा हूं।
-गोविंदा ने आगे कहा- मैं फिलहाल ठीक हूं। मेरी तबीयत में गिरावट का कारण थकावट और ओवरवर्क था। अब मैं अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications